Urdu Conclave 2026

सिर्फ 34 सेकंड में उजड़ गया धराली गांव, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में अचानक बादल फटने की घटना ने महज़ 34 सेकेंड में पूरे गांव को तबाह कर दिया हैं. अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं.

उत्तराखंड का खूबसूरत धराली गांव महज 34 सेकेंड में बर्बादी की भेंट चढ़ गया. धरती के हिलते ही मकान, सड़कें और पेड़ सब कुछ तहस-नहस हो गया. इस खौफनाक हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं. इन तस्वीरों के ज़रिए देखिए कैसे एक शांत गांव ने तबाही का मंजर झेला.

उत्तराखंड के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की एक बड़ी घटना सामने आई है

यह आपदा दोपहर लगभग 2:45 बजे धराली गांव के खीर गाढ़ क्षेत्र में गंगोत्री की ओर जाने वाले रास्ते के पास आई हैं.

 अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और अनुमानतः 50 से अधिक लोग लापता हैं.

स्थानीय युवाओं ने भयावह दृश्य रिकॉर्ड किए. जहां मार्केट, होटल, और दुकानें बह गईं और लोग चीखते हुए भागते दिखे.

उत्तराखंड का खूबसूरत धराली गांव महज 34 सेकेंड में बर्बादी की भेंट चढ़ गया.

एयरफोर्स की मदद मांगी गई, और भविष्य में प्रभावित इलाकों में भारी बारिश का 24 घंटे अलर्ट जारी किया गया.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read