लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के आवास पर गुरुवार रात इंडिया गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 25 दलों के करीब 50 नेता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव में कथित धांधली और बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ रणनीति बनाना था.
वोट चोरी का आरोप
राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने बैठक में एक प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से मतदाता सूची में हेरफेर कर वोट चोरी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह वोट चोरी का मॉडल देशभर में लागू किया जा रहा है.
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने INDIA गठबंधन के नेताओं को 'वोट चोरी' पर प्रेजेंटेशन दी।
BJP और चुनाव आयोग मिलकर चुनाव में कैसे धांधली कर रहे हैं, इसका पूरा खेल उन्होंने सबूतों के साथ समझाया।
हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और हर कीमत पर इसे खत्म होने से बचाएंगे। pic.twitter.com/ZX12xjbigB
— Congress (@INCIndia) August 7, 2025
बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले
संसद के भीतर और बाहर SIR का मुद्दा उठाया जाएगा. इसके अलावा चुनावी धांधली को SIR से जोड़कर विपक्षी दल एकजुट होकर विरोध करेंगे. वहीं उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन साझा उम्मीदवार देगा. और नाम पर चर्चा होगी लेकिन सरकार के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए विपक्ष को भरोसा नहीं है.
A distinguished gathering of leaders united in their commitment to upholding the Constitution and safeguarding our democracy.
An evening of camaraderie and mutual respect, reaffirming our collective resolve, as Leader of the Opposition, Shri @RahulGandhi, hosted INDIA alliance… pic.twitter.com/yunIvOeLp4
— Congress (@INCIndia) August 7, 2025
मतदाता अधिकार यात्रा की घोषणा
राहुल गांधी 17 अगस्त से बिहार के रोहतास जिले से 15 दिवसीय मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करेंगे. इसका उद्देश्य SIR के जरिये मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित किए जाने के मुद्दे को उजागर करना है. यात्रा का समापन पटना में होगा. इसमें राजद नेता तेजस्वी यादव समेत बिहार के सभी इंडिया गठबंधन नेता शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें-सफलता को सलाम: KYARI के संस्थापक अरहान बगती को मिला ET इंडो ग्लोबल लीडर्स अवार्ड
बैठक में शामिल प्रमुख दल और नेता
कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP), राजद (RJD), टीएमसी (TMC), शिवसेना (UBT), डीएमके, पीडीपी, जेएमएम, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी (SP), फॉरवर्ड ब्लॉक, वीआईपी, आरएलपी, एमएनएम, एमडीएमके, केएमडीके, पीडब्ल्यूके समेत अन्य दलों के नेता मौजूद थे. कांग्रेस के तीनों मुख्यमंत्री भी बैठक में शामिल हुए थे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

