Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी ने अपने आवास पर मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी, सामने आईं तस्वीरें

पूरे देश में आज (9 अगस्त) रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बच्चों से राखी बंधवाई.

PM Modi: पीएम मोदी ने अपने आवास पर मनाया रक्षा बंधन का त्योहार, स्कूली छात्राओं से बंधवाई राखी, सामने आईं तस्वीरें - भारत एक्सप्रेस

पीएम मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार.

पूरे देश में आज (9 अगस्त) रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बच्चों से राखी बंधवाई. इस दौरान पीएम मोदी ने 105 बच्चों, टीचर्स और एनजीओ से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के आवास पर दिल्ली के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया. इन छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ी ही आत्मीयता के साथ सभी छात्राओं का स्वागत किया और उनके साथ समय बिताया.

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- IT सेक्टर का बड़ा धमाका! 3 लाख से ज्यादा नौकरियां, बदल रही है देश की तस्वीर

रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है. भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read