रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट
ED Chargesheet On Robert Vadra: इन दिनों एक ओर राहुल गांधी अपना सियासी कद बढ़ाने के लिए पूरी मेहन से लगे हैं. वह वोट चोरी के आरोप के साथ सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं. हालांकि, दूसरी और उनके जीजा और प्रियांका गांधी के पति मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दायर की है. एजेंसी का आरोप है कि वाड्रा ने गुरुग्राम में जमीन के सौदे (Gurugram Land Deal) से 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की.
क्या है मामला?
ED के मुताबिक, वाड्रा ने गुरुग्राम में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी. बाद में डीएलएफ कंपनी को 58 करोड़ रुपये में बेच दिया गया. एजेंसी का दावा है कि वाड्रा ने दो कंपनियों – ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यह कमाई की.
इन गड़बड़ियों से जुड़ा है मामला
- यह मामला 2008 में गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में जमीन की खरीद-बिक्री और लाइसेंस से जुड़ा है.
- 1 सितंबर 2018 को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के खेड़की दौला थाने में एफआईआर दर्ज की थी.
- ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की और वाड्रा की कुछ संपत्तियां भी अटैच की थीं.
Robert Vadra को अदालत का नोटिस
राउज एवेन्यू कोर्ट ने वाड्रा को 28 अगस्त को पेश होकर अपना पक्ष रखने और ईडी की दलीलों पर बहस करने के लिए तलब किया है. ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपराध से जुड़ी कमाई का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने, निवेश करने और कंपनियों के कर्ज चुकाने में किया.
ईडी ने क्या आरोप लगाए? ( ED Alleging On Robert Vadra)
ईडी ने आरोप लगाया है कि वाड्रा ने दो कंपनियों के जरिए 58 करोड़ रुपये की अवैध कमाई हासिल की और इसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने से लेकर अपने कारोबारी कर्ज चुकाने तक में किया. एजेंसी का कहना है कि यह रकम अपराध से जुड़ी गतिविधियों से आई थी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
