एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप भारत पर टैरिफ के जरिए प्रहार कर रहे हैं तो वहीं एलन मस्क, जो ट्रंप के करीबी माने जाते थे, भारत में कारोबार करने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं. दरअसल एलन मस्क द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) सोमवार को भारत में अपना दूसरा शोरूम खोलने के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Arriving in Delhi – stay tuned pic.twitter.com/WBud0dEZ1I
— Tesla India (@Tesla_India) August 8, 2025
अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी राष्ट्रीय राजधानी के एयरोसिटी स्थित अपस्केल वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में दोपहर 2 बजे अपने शोरूम का उद्घाटन करने जा रही है. यह शोरूम एनसीआर के ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगा, जो कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने का एक प्रमुख केंद्र है.
टेस्ला इंडिया का सोशल मीडिया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेस्ला (Tesla) इंडिया ने एक पोस्ट में कंपनी के आगमन को दर्शाने वाले एक ग्राफिक को पोस्ट करते हुए लिखा, “दिल्ली आ रहे हैं- हमारे साथ जुड़े रहिए”.
2 more days – catch Tesla in Delhi soon pic.twitter.com/qDrClbNhgo
— Tesla India (@Tesla_India) August 9, 2025
टेस्ला इंडिया का दूसरा पोस्ट
एक दूसरे पोस्ट में कंपनी ने अपने शोरूम का उद्घाटन के समय और लोकेशन की जानकारी शेयर की.
Tesla Experience Center, Aerocity – opening tomorrow, August 11, at 2pm
📍Delhi, Worldmark 3 pic.twitter.com/JV34pXuKKn
— Tesla India (@Tesla_India) August 10, 2025
मुंबई में खुल चुका है शो रूम
इससे पहले कंपनी 15 जुलाई को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में टेस्ला के पहले भारतीय शोरूम का उद्घाटन कर चुकी है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था उद्घाटन
मुंबई में आयोजित हुए हाई-प्रोफाइल लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए थे, जिन्होंने राज्य में टेस्ला (Tesla) के प्रवेश की प्रशंसा की और कंपनी को रिसर्च एंड डेवलपमेंट तथा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया.

वर्तमान कौन सा मॉडल उपलब्ध
टेस्ला (Tesla) के भारतीय पोर्टफोलियो में वर्तमान में मॉडल वाई इलेक्ट्रिक एसयूवी दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है.
क्या रहेगी कीमत ?
स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) वर्जन की कीमत 59.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वर्जन 67.89 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है. दोनों कारों की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है.
स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) 60 केडब्ल्यूएच बैटरी के साथ आती है, जो 500 किमी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज प्रदान करती है. वहीं, लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वर्जन 75 केडब्ल्यूएच की बैटरी के साथ आता है, जो 622 किमी डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज प्रदान करता है.
किसे दी जाएगी प्राथमिकता?
कंपनी के अनुसार, डिलीवरी में मुंबई, पुणे, दिल्ली और गुरुग्राम के खरीदारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां वाहनों को फ्लैट-बेड ट्रकों पर सीधे ग्राहकों के घरों तक पहुंचाया जाएगा. कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट किया है ताकि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वाहन रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिल सके.
क्या 6 लाख में मिलेगी टेस्ला कार?
टेस्ला (Tesla) ने अपने फुल सेल्फ-ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर को 6 लाख रुपए में एक ऑप्शनल एक्स्ट्रा के रूप में लिस्ट किया है, लेकिन भारत में यह उन्नत क्षमता बाद में पेश की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-लोकसभा में आज पेश होगा नया आयकर विधेयक, करदाताओं को मिल सकता है बड़ा फायदा
ट्रंप-मस्क की दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
2024 के चुनाव में एलन मस्क ने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया था और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन 2025 में दोनों के बीच नीतिगत मतभेद शुरू हो गए. ट्रंप के व्यापार नीतियों पर मस्क ने नाराजगी जताई. जिसके बाद ट्रंप ने मस्क के कंपनियों के टॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की धमकी दी तो मस्क ने ट्रंप पर एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा सनसनीखेज आरोप लगाया. दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई. अब ऐसे में मस्क के भारत प्रेमी होने से ट्रंप जरूर नाराज होंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

