अगर आपने कभी ऑनलाइन कोई फिल्म देखी है तो 1xBet जैसे बेटिंग ऐप्स का विज्ञापन जरूर देखा होगा. अब इन्हीं ऐप्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) से बुधवार को करीब 8 घंटे पूछताछ की. जांच एजेंसी ने रैना के कुछ एंडोर्समेंट्स को लेकर सवाल किए जो कथित तौर पर इस ऐप से जुड़े थे.
गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों भी तलब
ईडी ने हाल ही में गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भी तलब किया है. पैरिमैच नामक एक अन्य बेटिंग ऐप के खिलाफ भी कई राज्यों में छापेमारी की गई है. जांच एजेंसी का कहना है कि ये ऐप्स लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं और टैक्स चोरी भी कर रहे हैं.
जांच में कई बड़े नाम
सिर्फ रैना (Suresh Raina) ही नहीं, बल्कि एक्टर राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा समेत 29 लोगों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज की गई है. इनमें यूट्यूबर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और टीवी हस्तियां भी शामिल हैं. इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध बेटिंग ऐप्स को प्रमोट किया, जो जुए को बढ़ावा देते हैं.
इस एप्स का बढ़ रहा उपयोग
भारत में इन ऐप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. अनुमान है कि 22 करोड़ लोग इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से 11 करोड़ रोजाना एक्टिव रहते हैं. जनवरी से मार्च के बीच इन साइट्स पर 150 करोड़ विजिट्स दर्ज हुए. सरकार ने 2022 से जून 2025 तक ऐसे प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के लिए 1,524 आदेश जारी किए हैं.
सिर्फ एक आकड़ा नहीं
लेकिन ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं. इनके पीछे कई दर्दनाक कहानियां हैं. राजस्थान में एक कपल ने 5 लाख के कर्ज के बाद आत्महत्या कर ली. हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बेटिंग की लत के चलते जान गंवा दी. कानपुर के प्रदीप कुमार ने एक ऐप में 1.25 लाख रुपये गंवाए और कर्ज में डूब गए. निजामाबाद में एक परिवार ने बेटे के 30 लाख के कर्ज के चलते सामूहिक आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़े- दिल्ली में आवारा कुत्तों को हटाने का Supreme Court का आदेश, सदमे ने MCD, फंड की बड़ी चुनौती
खतरनाक लत बनता जार रहा है ऐप्स
ये ऐप्स सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक खतरनाक लत बन चुके हैं. सरकार और जांच एजेंसियां अब इन पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन जागरूकता और सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
