Bharat Express DD Free Dish

मुंबई के आलीशान होटल से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी तक, जानिए क्या है Sachin Tendulkar के होने वाले समधी का कारोबार?

Arjun Tendulkar Engagement: 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोल की सगाई हो गई है, सानिया कारोबारी घराने से आती है, घई परिवार दिग्गज बिजनेस घराना है, जिसका कारोबार कई सेक्टर में फैला है.

Arjun Tendulkar Engagement

Arjun Tendulkar Engagement: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई हो चुकी है और यह सगाई किसी साधारण परिवार में नहीं बल्कि मुंबई के एक बेहद प्रतिष्ठित कारोबार घराने में हुई है. अर्जुन की होने वाली दुल्हन सानिया चंडोक है जो रवि घई की पौती है. घई परिवार का कारोबार हॉस्पिटैलिटी से लेकर आइसक्रीम बिजनेस तक फैला हुआ है. सानिया के पिता गौरव गई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं सचिन तेंदुलकर के होने वाले समधी के क्या-क्या कारोबार है और उनके नेटवर्थ के बारे में.

कौन हैं सचिन तेंदुलकर के होने वाले समधी रवि घई?

सचिन तेंदुलकर के होने वाले समधी रवि घई जाने माने अद्योगपति और फिल्म मेकर है. रवि गई सानिया के दादा है. उनकी फैमिली हॉस्पिटैलिटी और फूड इंटस्ट्री में कारोबार करती है. इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी उनकी कंपनी है. घई फैमिली ग्रेविस ग्रुप के मालिक है. उनकी कंपनी The Brooklyn Creamery, Baskin Robbins India करोड़ों में कारोबार करती हैं. ग्रेवीस फूड Solution ltd के जरिए वो देशभर में कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. वहीं घई फैमिली होटल ग्रुप के तहत इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल भी चलाती है, जिसकी वैल्यूएशन 18.43 अरब डॉलर से अधिक का है.

घई परिवार की कुल संपत्ति

बता दें कि मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल की शुरुआत रवि घई के पिता इकबाल कृष्ण आई के घई ने की थी. हालांकि ब्रुकलिन कीमरी की वैल्यूएशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रेविस ग्रुप के तमाम बिजनेस की कंबाईंट वैल्यू करीब 1000 कोरड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.

सचिन की बहू है बिजनेस वुमन

सानिया ने फैमिली बिजनेस से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई है. वो मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की फाउंडर है. उनका ये स्टार्टअप पालतू जानवरों के लिए प्रीमियम स्किनकेयर और स्पा सर्विस देता है. सानिया सारा तेंदुलकर की भी दोस्त हैं. सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव नहीं रहती हैं और लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.

ये भी पढ़ें: शाई होप का धमाका, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा 18वां शतक, ब्रायन लारा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड पर नजर

अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई

पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेटर स्टार सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई व्यवसायी रवि गई की पोती सानिया चंडोक के साथ एक निजी समारोह में हुई. इसमें उनके करीबी दोस्तों के अलावा पारिवारिक सदस्य शामिल हुए. बता दें जहां सानिया बड़े कारोबारी घराने से है तो वहीं अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेटर हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर है. वे घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और IPL में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read