Bharat Express DD Free Dish

Indigo की एक और ‘टेल स्ट्राइक’, रनवे से टकराई विमान की पूंछ; मुंबई में हुआ बड़ा हादसा

Indigo Tail Strike: मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Indigo Flight Touches Runway At Mumbai Airport

Indigo की एक और 'टेल स्ट्राइक'

Indigo Tail Strike: मुंबई हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया.खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया. इसे विमानन की भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहते हैं. हालांकि, इस घटना में सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं. यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो के साथ ऐसा हुआ हो. पिछले कुछ समय में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर भारी जुर्माना भी लगाया है. इस घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा के मानकों और एयरलाइन की प्रशिक्षण प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना को लेकर इंडिगो ने क्या कहा?

मुंबई के खराब मौसम के कारण इंडिगो एयरबस A-321 विमान (Indigo Airbus A-321 aircraft) का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी लोग बाल-बाल बच गए. इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि विमान की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान की जांच की जाएगी और मरम्मत के बाद ही परिचालन शुरू किया जाएगा.

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो को ऐसी घटना का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले मार्च में चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरते समय एक इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था. इसके अलावा, सितंबर 2023 में दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे एक इंडिगो A321 विमान में भी टेल स्ट्राइक की घटना हुई थी.

ये भी पढ़ें: कौन होगा NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? इन दो तारीखों में होगा तय; जानें बैठकों का शेड्यूल

डीजीसीए की जांच और जुर्माना

डीजीसीए ने 2023 में टेल स्ट्राइक घटनाओं को लेकर इंडिगो (DGCA fines IndiGo) पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. जांच में एयरलाइन की प्रशिक्षण और इंजीनियरिंग प्रक्रिया में खामियां पाई गई थीं. इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर से विमानन सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है. हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं. अब देखना यह होगा कि इंडिगो और डीजीसीए इस घटना की जांच के बाद क्या कदम उठाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read