Bharat Express DD Free Dish

India-Pakistan संघर्ष-विराम पर अमेरिका की पैनी नजर, रुबियो बोले- कभी भी टूट सकता है भारत-पाक संघर्ष

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (America) ने भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.

India-Pakistan संघर्ष-विराम पर अमेरिका की पैनी नजर, दिया ये बयान

अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि उनका देश दोनों देशों के बीच हो रही गतिविधियों पर हर रोज नजर रखता है, क्योंकि संघर्ष-विराम कभी भी टूट सकता है. उन्होंने यह भी माना कि युद्ध-विराम को बनाए रखना बेहद मुश्किल काम है.

मार्को रुबियो ने क्या कहा?

रुबियो (Marco Rubio) ने कहा,

“संघर्ष-विराम तभी संभव है जब दोनों पक्ष गोलीबारी रोकने पर सहमत हों. उन्होंने यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि साढ़े तीन साल से चल रहे युद्ध के बाद यह और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है. अमेरिका का लक्ष्य सिर्फ अस्थायी शांति नहीं बल्कि स्थायी युद्ध-विराम है ताकि भविष्य में भी टकराव न हो.”

भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष का जिक्र

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रुबियो ने भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के हालिया सैन्य संघर्ष का जिक्र किया और कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे रुकवाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति है जिसने शांति को प्राथमिकता दी. ट्रंप ने दावा किया है कि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर हुआ.

डोनाल्ड ट्रंप का फिर से एक बार दावा

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी कहा कि उन्होंने व्यापार का हवाला देकर दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए राजी किया था. उनका कहना है कि अब तक उन्होंने करीब 40 बार इस बात को दोहराया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को उन्होंने खत्म कराया है.

इसे भी पढ़ें-दक्षिण में पैठ बढ़ाने की बीजेपी की नई रणनीति, जानें बीजेपी ने CP Radhakrishnan को ही उपराष्ट्रपति पद के लिए क्यों चुना?

अमेरिका का यह बयान ऐसे समय आया है जब दक्षिण एशिया में हालात नाजुक हैं और दोनों देशों के बीच तनाव की हर हलचल वैश्विक शांति को प्रभावित कर सकती है. अमेरिका की नजर सिर्फ भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि कंबोडिया-थाईलैंड और रवांडा-डीआरसी जैसे क्षेत्रों पर भी बनी हुई है. साफ है कि वॉशिंगटन दक्षिण एशिया में स्थिरता को लेकर बेहद सतर्क है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read