Bharat Express DD Free Dish

“हम कांग्रेस का पाप धोते-धोते थक गए हैं”, PM Modi का बड़ा हमला, बोले- नेहरू ने देश का पानी पाकिस्तान को दिया

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) पर तीखा हमला बोला.

PM Modi: हम कांग्रेस का पाप धोते-धोते थक गए हैं

मंगलवार को हुई NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कई अहम मुद्दों पर बात की. इस बैठक में एनडीए (NDA) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) भी मौजूद रहे. पीएम मोदी (PM Modi) ने उनका परिचय कराते हुए कहा कि वे ओबीसी समाज से आने वाले एक जमीनी नेता हैं जिनका राजनीतिक जीवन विवादों से दूर रहा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम दोनों तबसे दोस्त हैं जब हमारे बाल काले थे.

बैठक में नेहरू पर तीखा हमला

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा,

“नेहरू देश का एक बार नहीं बल्कि दो बार बंटवारा किया. सिंधू जल समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू बिना कैबिनेट की सहमति के पाकिस्तान को भारत की नदियों का 80 प्रतिशत पानी दे दिया. उन्होंने ये भी कहा कि समझौता किसानों के हितों के खिलाफ था और इससे देश को भारी नुकसान हुआ.”

पीएम मोदी का दावा

पीएम मोदी (PM Modi) ने यह भी दावा किया कि नेहरू ने बाद में अपने सचिव के जरिए इस गलती को स्वीकार किया था और कहा था कि इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने कहा,

“आज जो लोग संविधान की दुहाई देते हैं वही लोग कभी संविधान को मानते ही नहीं थे.”

किसानों को उठाना पड़ा नुकसान

इसी कड़ी में पीएम मोदी ने कहा,

“सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) की वजह से भारत के किसानों को वर्षों तक नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने में जुटी है और कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.”

इसे भी पढ़ें-विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

सियासी गलियारों में हलचल तेज

पीएम मोदी (PM Modi) के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. पीएम मोदी का यह बयान कांग्रेस पर सीधा हमला माना जा रहा है. खासकर उस वक्त जब देश में उपराष्ट्रपति पद और बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read