किंड्रिल (Kyndryl) ने भारत में अपनी विकास योजनाओं की घोषणा की है, जो अग्रणी संगठनों के जरूरी तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण पर केंद्रित होगा. अगले तीन वर्षों में 2.25 बिलियन डॉलर की इस प्रतिबद्धता के तहत किंड्रिल भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं को विकसित करने और भारत में कंपनी का विस्तार करने के लिए देश में एक एआई लैब (AI Lab) स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
किंड्रिल की प्लानिंग में बेंगलुरु में एक एआई इनोवेशन लैब स्थापित करना, एआई पर भारत सरकार के साथ अपने रिश्ते को गहरा करना, आईटी टैलेंट का विकास करना और लगभग 2 लाख लोगों के लिए डिजिटल ट्रेनिंग का समर्थन करना शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत अपने देश में मौजूद अपार अवसरों का लाभ उठाने और हमारे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ मिलकर इनोवेशन और एक्सिलेंस के लिए वैश्विक साझेदारों का हार्दिक स्वागत करता है. हम सब मिलकर ऐसे समाधान तैयार कर सकते हैं जो न केवल भारत के लिए लाभकारी हों, बल्कि वैश्विक प्रगति में भी योगदान दें.”
एआई लैब
कंपनी अपनी एआई-ऑपरेटेड परामर्श सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरु में एक एआई इनोवेशन लैब स्थापित करेगी. इस लैब में डेटा वैज्ञानिक, सलाहकार और पेशेवर शामिल होंगे जो व्यवसायों को एआई, सॉफ्टवेयर और प्लेटफ़ॉर्म इंजीनियरिंग समाधानों को अपनाने और लागू करने में मदद करने के लिए सहयोगात्मक सह-निर्माण अनुभव प्रदान करेंगे.
यूके और सिंगापुर में किंड्रिल द्वारा स्थापित एआई लैब की तरह, बेंगलुरु लैब एआई और संबंधित तकनीकों, जैसे डेटा, क्लाउड, एप्लिकेशन और प्लेटफ़ॉर्म इंजीनियरिंग में कुशल पेशेवरों की नियुक्ति और प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगी.
इंडिया-एआई मिशन की प्राथमिकताओं के अनुरूप किंड्रिल डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, गवर्नेंस चेंज और आर्थिक प्रतिस्पर्धात्मकता सहित एंटरप्राइज़-लेवल एआई क्षमताओं में योगदान दे रहा है. इस पहल के तहत, किंड्रिल बेंगलुरु स्थित अपनी नई लैब का उपयोग गवर्नेंस, महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर लचीलेपन के लिए एआई को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रमों का नेतृत्व करने के लिए करेगा.
ये भी पढ़ें: ‘वोकल फॉर लोकल के लिए एक बड़ी जीत,’ गढ़वाली सेब की पहली खेप देहरादून से दुबई के लिए रवाना
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



