Bharat Express DD Free Dish

‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, एनकाउंटर के बाद भी नहीं उतरी विपिन भाटी की हैकड़ी

Nikki Murder Case Noida: कुछ अपराध इतने जघन्य होते हैं कि इंसानियत पर से विश्वास उठ जाता है. ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस का हाल भी कुछ ऐसा है. उसके पति विपिन भाटी का बयान आया है जो बताता है कि वह ‘राक्षस’ है.

Nikki Murder Case Husband Statement

निक्की के पति का बयान

Nikki Murder Case Noida: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाले आरोपी विपिन भाटी के चेहरे पर क्रूरता को अंजाम देने के बाद भी कोई शिकन या पश्चाताप का भाव नहीं है. शनिवार को गिरफ्तार होने के बाद जब पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया और उसके पैर में गोली लगी, तब भी उसकी जुबान से एक ही बात निकली, “मुझे कोई पछतावा नहीं है…”. यह बयान न सिर्फ उसकी मानसिकता को दर्शाता है, बल्कि एक सवाल भी खड़ा करता है कि क्या यह सिर्फ एक व्यक्ति की क्रूरता है, या एक ऐसे समाज की विकृति, जहां दहेज के लिए एक इंसान की जान ले लेना ‘सामान्य’ बात मानी जाती है.

‘कोई पछतावा नहीं’

रिपोर्ट के अनुसार, दहेज के लिए पत्नी को जलाकर मारने वाले पति विपिन का बयान (Nikki Murder Case Vipin Bhati Statement) सामने आया है. विपिन ने कहा कि मुझे कोई पछतावा नहीं है, पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, यह बहुत सामान्य बात है. मैंने निक्की को नहीं मारा, वह खुद मरी. विपिन का यह बयान उसके एनकाउंटर के बाद आया है, जिसमें पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी. विपिन पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जला दिया था.

ये भी पढ़ें: पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो

निक्की की बहन ने दर्ज कराई शिकायत

निक्की की बड़ी बहन कंचन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने विपिन और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज के लिए निक्की की हत्या का आरोप लगाया था. कंचन ने बताया कि निक्की को कई दिनों तक पीटा गया और प्रताड़ित किया गया. वे 36 लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

बेटे ने बताया पापा ने क्या किया?

निक्की के 6 साल के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के ऊपर कुछ डाला, फिर उनको थप्पड़ मारा, फिर लाइटर से आग लगा दी. निक्की की मां ने बताया कि उन्होंने विपिन को एक कार, एक बाइक और सोना दिया था, लेकिन वह इससे भी अधिक चाहता था.

ये भी पढ़ें: निक्की हत्याकांड में पति के अवैध संबंधों का खुलासा, देखें विपिन भाटी का वायरल वीडियो

पुराना वीडियो हुआ वायरल (Nikki Murder Case Husband Video)

विपिन के एनकाउंटर के बाद निक्की के पिता ने कहा कि उसके छाती में गोली मारनी चाहिए. विपिन के पिता और भाई फरार हैं, और एफआईआर में उसकी मां दया का भी नाम है. इस बीच विपिन का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो 2024 का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि उसका एक लड़की के साथ एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. पुलिस इस एंगल में भी जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read