Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. हर कोई उन्हें कमेंट्स के जरिए बधाइयां दे रहा है.
कपल ने शेयर किया पोस्ट
राघव और परिणीति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें एक खास केक नजर आ रहा है. इस केक पर नन्हे-नन्हे कदमों के निशान बने हुए थे और उस पर लिखा था ‘1+1=3’… यह एक्ट्रेस का एक प्यारा और अनोखा तरीका है यह बताने का कि अब वह मां बनने वाली हैं. हालांकि उन्होंने सीधे-सीधे शब्दों में प्रेग्नेंसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह संकेत सबके लिए साफ है कि वह प्रेग्नेंट है.
View this post on Instagram
पति राघव चड्ढा के साथ विदेश घूमती आई नजर
इसके अलावा, उन्होंने अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा की, जिसमें वह अपने पति राघव चड्ढा के साथ विदेश में घूमती नजर आ रही थीं. दोनों हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे में खोए हुए टहलते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी छोटी सी दुनिया रास्ते में है… बेहिसाब रूप से धन्य महसूस कर रही हूं.”उनके कैप्शन से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वे गर्भवती हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं.
कपिल शर्मा के शो पर दिया था गुड न्यूज
हाल ही में कपिल शर्मा शो में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर हंसी-मजाक भरे अंदाज में बात की थी. उन्होंने बातों बातों में हिंट दिया था कि जल्द ही गुड न्यूज मिलेगा. जब कपिल ने उनसे पूछा था कि गुड न्यूज कब देंगे तो राघव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिय़ा था जल्दी देंगे आपको गुड न्यूज. परिणीति इस पर शॉकिंग और हंसते हुए रिएक्शन देते नजर आईं.
ये भी पढ़ें: जब डिप्रेशन के शिकार हुए Amaal Malik ने माता-पिता से तोड़ दिया था रिश्ता, जानिए सिंगर को किस बात से लगता है डर?
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कपल को दी बधाई
परिणीति के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्तों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. सबसे पहले तो उनकी करीबी दोस्त और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इस पोस्ट पर बधाई देते हुए कमेंट किया. इसके अलावा, उनके कई फैंस ने भी प्यार भरे शब्दों में उन्हें शुभकामनाएं दीं. कई लोगों ने लिखा कि वे बहुत खुश हैं और जल्द ही उनकी मदरहुड जर्नी को देखने के लिए उत्साहित हैं.कुछ फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजा. इसके अलावा, कई लोगों ने उनके और उनके पति के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की.
साल 2023 में कपल ने की थी शादी
परीणीति ने साल 2023 में आप नेता राघव चढ्ढा से शादी की थी. राजस्थान के उदयुपर में हुई उनकी शादी को लेकर खूब चर्चा हुई थी और दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. अब शादी के बाद उनके जीवन में ये नई शुरुआत बोने जा रही है जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

