Bharat Express DD Free Dish

Rajkumar Rao Birthday Special: जब राजकुमार राव को मां के देहांत से अगले ही दिन काम पर जाना पड़ा, मेहनत से बनाई बॉलीवुड में जगह

Rajkumar Rao Birthday Special: राजकुमार राव ने अपने मेहनत से सफलता हासिल की. लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जब उन्हें मां की मृत्यु का शोक मानाने का भी समय नहीं मिला और अगले दिन उन्हें काम पर लौटना पड़ा.

Rajkumar Rao Birthday Special

Rajkumar Rao Birthday Special: राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस आज यानी 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे है. उनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ. असली नाम राजकुमार यादव है. पिता सत्यपाल यादव राजस्व विभाग में कार्यरत थे और मां कमलेश यादव गृहिणी थीं. आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनका एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे है जब उनके पास मां की मृत्यु का शोक मानाने का भी समय नहीं मिला और अगले दिन उन्हें काम पर लौटना पड़ा.

राजकुमार राव का शुरूआती जीवन और करियर

राजकुमार को बचपन से ही फिल्मों और अभिनय का जुनून था. वे आमिर खान और मनोज बाजपेयी की नकल करते और उनके अभिनय से प्रेरणा लेते थे. उन्होंने गुरुग्राम के एस.एन. सिद्धेश्वर स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज से स्नातक किया. कॉलेज के दिनों में थिएटर से जुड़ गए. दिल्ली के ‘क्षितिज थिएटर ग्रुप’ और ‘श्रीराम सेंटर’ में उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं. आगे चलकर 2008 में पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग कोर्स पूरा किया.

दिबाकर बनर्जी की फिल्म ने बदल दी जिंदगी

मुंबई पहुंचने पर उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. छोटे विज्ञापनों में काम किया और स्टूडियो के चक्कर लगाए. 2010 में दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

पहचान और सफलता

2013 में ‘काय पो छे!’ और ‘शाहिद’ ने उनकी किस्मत बदल दी. शाहिद आजमी के किरदार के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला. इसके बाद क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016), ट्रैप्ड (2016) और न्यूटन (2017) जैसी फिल्मों ने उन्हें अलग मुकाम दिलाया. 2018 में ‘स्त्री’ से उन्होंने व्यावसायिक सफलता हासिल की और 2024 में रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.

हालिया काम और आने वाले प्रोजेक्ट

हाल ही में रिलीज फिल्म ‘मालिक’ में उन्होंने गैंगस्टर का रोल निभाया. फिल्म को सराहना तो मिली, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई. अब वे क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.

राजकुमार का निजी जीवन

राजकुमार का निजी जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा. 2017 में मां के निधन के अगले ही दिन वे शूटिंग पर लौट आए. उन्होंने कहा कि मां चाहती थीं कि वे अपने काम के प्रति ईमानदार रहें. 2019 में पिता का भी निधन हो गया. दो साल बाद, 2021 में उन्होंने अपनी लंबे समय की साथी पत्रलेखा से शादी की.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read