Bharat Express DD Free Dish

Delhi Crime: नशे में धुत थार चालक ने मारी टक्कर, एक शख्स की मौत

Delhi Crime: मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक थार चालक ने एक राहगीर को सुबह आठ बजे ही मौत की नींद सुला दिया.

प्रतिकात्मक फोटो

Delhi Crime: अक्सर सुनने को मिलता है कि नशे में धुत वहान चालक रात के अंधेरे में लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं लेकिन मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक थार चालक ने एक राहगीर को सुबह आठ बजे ही मौत की नींद सुला दिया. घटना के दौरान थार गाड़ी पलट गई और चालक को लोगों ने पकड़ लिया. जिसकी पहचान करोल बाग़ इलाके के तुषार सोनी के तौर पर हुई है. चश्मदीदों की मानें तो चालक नशे में धुत था. घटना सुबह करीब आठ बजे मध्य जिला के शंकर रोड पर हुई.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार, वेस्ट पटेल नगर निवासी गुंजन लूथरा (45) करोल बाघ इलाके में कारों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं. आज सुबह अपने दोपहिया वाहन से शंकर रोड स्थित दुकान पर चाय पीने आए थे. जिस समय वह चाय पीने के लिए खड़े थे तो सड़क पर बेहद तेज रफ़्तार से आ रही अनियंत्रित थार गाड़ी के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे वह उछलकर जमीन पर गिरे. टक्कर इतनी तेज थी कि थार गाड़ी भी पलट गई और लोगों ने उसके चालक को पकड़ लिया.

नशे में धुत था थार सवार

चश्मदीदों की माने तो तेज रफ़्तार से थार चला रहा युवक नशे में धुत था और उसके मुंह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी. चालक की पहचान तुषार सोनी के रूप में हुई. जिसे चिकित्सा जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: जहानाबाद में तेज प्रताप का सियासी विस्फोट, तेजस्वी पर तीखा हमला

पीड़ित को मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के दौरान बुरी तरह घायल गुंजन लूथरा को एक कैब चालक अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फ़िलहाल मध्य जिला की राजेंद्र नगर पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read