Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जगदीप धनखड़ कहां हैं? दिल्ली के एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं पूर्व उपराष्ट्रपति, टेबल-टेनिस खेल कर बिता रहें समय

पीटीआई ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि जगदीप धनखड़ अपने आधिकारिक आवास से दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं.

पत्नी के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़. (फाइल फोटो)

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के इस्तीफे के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके ठिकाने को लेकर हो रही है. दरअसल 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफे देने के बाद जगदीप धनखड़ पब्लिक स्पेस से लगभग गायब हैं.

अब पीटीआई ने अज्ञात अधिकारियों के हवाले से बताया कि जगदीप धनखड़ अपने आधिकारिक आवास से दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं. यह जानकारी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के छह हफ्ते बाद दी है. छतरपुर के गदाईपुर इलाके में स्थित यह फार्महाउस इनेलो नेता अभय चौटाला का है.

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि धनखड़ अंतरिम व्यवस्था के तहत इस निजी फार्महाउस में तब तक रहेंगे जब तक उन्हें पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते टाइप-VIII सरकारी आवास आवंटित नहीं कर दिया जाता.

टेबल टेनिस, योग और परिवार को दे रहें समय

बता दें कि उपराष्ट्रपति के रूप में जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त, 2027 को समाप्त होना था. लेकिन धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से वे जनता की नज़रों से दूर हैं. वह अब तक संसद भवन के पास उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रह रहे हैं.

पूर्व उपराष्ट्रपति के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, टेबल टेनिस खेल रहे हैं और योग का अभ्यास कर रहे हैं.

अगले उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव 9 सितंबर को होने वाला है. उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए द्वारा चुने गए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है.


ये भी पढ़ें: “25 जिले और 110 विधानसभा क्षेत्र…”, वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में होगा समापन, विपक्ष के शीर्ष नेता एक मंच पर आकर दे रहे एकता का संदेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism