IND vs UAE: एशिया कप 2025 में दूसरी बार आमने सामने होंगे India-UAE. इसके पहले 2016 में भारत ने धोनी की कप्तानी में यूएई को चखाया था हार का मजा. 9 सालों बाद फिरसे आमने-सामने आने पर ये मैच होने वाला है काफी रोमांचक.
भारत-यूएई की दूसरी भिड़ंत
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अभियान का UAE के खिलाफ शुरू हो रहा है. यह दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट की दूसरी भिड़ंत होगी. इसके पहले, पहली बार दोनों 2016 में आमने-सामने आए थे, जब भारत ने धोनी की कप्तानी में UAE को हराया था और रोहित शर्मा उस जीत के हीरो बने थे.
2016 में हुआ था पहला आमना-सामना
2016 के उस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने UAE को रन बनाने का कोई भी मौका न देता हुए उन पर पूरी तरह अंकुश लगाया दिया था. जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर में 14 डॉट गेंदें फेंकी. हालांकी वो केवल 1 ही विकेट ले पाए थे.
हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में कुल 13 डॉट फेंकते हुए 11 रन देकर 1 विकेट लिया. उस मैच में भुवनेश्वर कुमार सबसे किफायती साबित हुए थे, जिन्होंने 4 ओवर में महज 8 रन देकर 2 विकेट चटकाए और 20 गेंदें डॉट बॉल फेंके. इसके साथ हरभजन सिंह ने भी 4 ओवर में 16 डॉट डाले और 1 विकेट हासिल किया था.
नतीजा यह हुआ कि UAE की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 81 रन ही बना सकी. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को जीत में ज्यादा वक्त नहीं लगा.
क्रिज पर 26 मिनट रहकर रोहित बन गए हिरो
इस 82 रन के लक्ष्य को पाने की खातीर बल्लेबाजी के लिए सबसे पहले रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. यह जोड़ी रोहित के आउट होने से टूट गई लेकिन उससे पहले टीम के लिए वो अपना काम कर गए थे. रोहित ने महज 26 मिनट क्रीज पर रहकर अकेले ही 39 रन बना डाले जिससे टीम को मजबूती मिल गई.
उनके आउट होने के बाद युवराज सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे और 14 गेंदों पर 25 रन ठोकर मैच को खत्म कर दिया.
भारत ने यह मुकाबला 10.1 ओवर में 82 रन बनाकर 9 विकेट से जीत लिया. रोहित शर्मा को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: दुबई में भारत-यूएई का मुकाबला, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


