Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेपाल के बाद फ्रांस में सरकार के खिलाफ शुरू हुआ विद्रोह, सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शनकारी, पढ़े क्या है पूरा मामला

France protests: फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ जनता का गुस्सा भड़क उठा है. बजट कटौती और आर्थिक नीतियों के विरोध में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए. इसी बीच 200 से ज्यादा गिरफ्तार भी हुए हैं.

France protests

France protests: नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी आम जनता सड़कों पर उतर आई है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे है. बजट में भारी कटौती और सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में लाखों लोग राजधानी की गलियों से लेकर छोटे कस्बों तक प्रदर्शन कर रहे हैं.

एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल पेरिस में ही हजारों लोग इकट्ठा होकर पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. कई इलाकों में कूड़ेदानों में आग लगा दी गई है और जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड्स खड़े कर दिए गए हैं. प्रदर्शनकारी ‘Block Everything’ नामक सोशल मीडिया अभियान के आह्वान पर संगठित होकर सड़कों पर उतरे हैं और अब पूरे देश में ट्रैफिक जाम कर विरोध दर्ज करा रहे हैं.

‘Block Everything’ अभियान से पूरे देश में ट्रैफिक जाम

स्थिति को काबू में करने के लिए सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है. प्रदर्शन के वक्त सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं. कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं, अब तक 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हालात अभी भी काबू से बाहर हैं.

महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता का फूटा गुस्सा

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मैक्रों सरकार ने जीवन स्तर सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. आर्थिक प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा है और जनता लगातार महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही है. यही वजह है कि नाराजगी अब सड़कों पर हिंसक रूप ले चुकी है. ट्रैफिक ठप है, कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन के लिए हालात संभालना बड़ी चुनौती बन गया है.

मैक्रों सरकार पहले भी कई बार पेंशन सुधार और आर्थिक नीतियों को लेकर भारी विरोध का सामना कर चुकी है. लेकिन इस बार गुस्सा कहीं ज्यादा गहरा और व्यापक देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Nepal Protest: नेपाल में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच काठमांडू एयरपोर्ट बंद, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital