Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

GST दरों में कटौती के बाद JLR ने डिफेंडर, रेंज रोवर और डिस्कवरी की कीमतों में ₹30.4 लाख तक की कटौती की

पीटीआई के अनुसार, जेएलआर के सभी मॉडलों की कीमतें तत्काल प्रभाव से ₹4.5 लाख से ₹30.4 लाख के बीच कम हो जाएंगी, जिसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी एसयूवी की पूरी रेंज शामिल होगी.

प्रतीकात्मक फोटो.

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को भारत में अपने पोर्टफोलियो में कीमतों में कटौती की घोषणा की, जिससे लग्ज़री कारों पर हाल ही में हुई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कटौती (GST Rate Cut) का लाभ ग्राहकों को मिला. पीटीआई के अनुसार, जेएलआर के सभी मॉडलों की कीमतें तत्काल प्रभाव से ₹4.5 लाख से ₹30.4 लाख के बीच कम हो जाएंगी, जिसमें रेंज रोवर, डिफेंडर और डिस्कवरी एसयूवी की पूरी रेंज शामिल होगी.

जेएलआर इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा, “लक्ज़री वाहनों पर जीएसटी को तर्कसंगत बनाना ग्राहकों और उद्योग दोनों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है. यह कदम भारत के लग्ज़री बाजार में हमारे विश्वास और प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हुए, आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान करेगा.”

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब भारत में लग्ज़री कार निर्माता संशोधित कर व्यवस्था के जवाब में कीमतों में तेज़ी से बदलाव कर रहे हैं. एक अलग बयान में, वोल्वो कार इंडिया ने कहा कि वह 22 सितंबर से अपने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) मॉडलों की कीमतों में ₹6.9 लाख तक की कटौती करेगी.


ये भी पढ़ें: भारत ने सोलर ओपन एक्सेस क्षमता वृद्धि को लेकर शानदार आंकड़े किए पेश, जनवरी-जून अवधि में 3.8 गीगावाट क्षमता बढ़ी


-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital