Urdu Conclave 2026

Bihar News: एनडीए का साझा घोषणापत्र जल्द होगा जारी, मोदी मित्रों से युवाओं को जोड़ने की तैयारी

Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने इस बार एकजुटता का मजबूत संदेश देने की तैयारी कर ली है. NDA जल्द ही साझा घोषणापत्र जारी करेगा.

Bihar News: एनडीए का साझा घोषणापत्र जल्द होगा जारी

Bihar News: विधानसभा चुनाव को लेकर NDA ने इस बार एकजुटता का मजबूत संदेश देने की तैयारी कर ली है. NDA जल्द ही साझा घोषणापत्र जारी करेगा जिसमें अगले पांच साल के लिए सरकार के वादों का पूरा खाका होगा. इस बार थीम होगी विकसित भारत के लिए विकसित बिहार. इसमें निवेश बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दों पर खास जोर रहेगा.

2020 JDU और BJP का अलग-अलग घोषणा

साल 2020 में बीजेपी और जेडीयू ने अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए थे. लेकिन इस बार साझा घोषणापत्र से गठबंधन की एकता दिखाने की कोशिश की जा रही है. सहयोग दल चाहें तो अपना अलग घोषणापत्र भी जारी कर सकते हैं लेकिन गठबंधन का मुख्य फोकस साझा एजेंडे पर रहेगा.

कार्यकर्ता सम्मेलन की श्रृंखला शुरू

एनडीए ने बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ता सम्मेलनों की श्रृंखला शुरू की है ताकि जमीन पर भी गठंधन की एकता दिखे. पहले बूथवार कार्यक्रम हुए फिर जिलावार सम्मेलन और अब विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहे हैं.

इन सम्मेलनों में सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता शामिल होते हैं और जीत की रणनीति पर चर्चा होती है. इसके साथ ही एक चुनाव प्रबंधन समिति भी बनाई जा रही है जिसमें बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दलों के नेता शामिल होंगे. यह समिति प्रचार, साझा रैलियों और रणनीति पर काम करेगी.

इसे भी पढ़ें-अमित शाह ने हजारीबाग में नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सराहा, कहा- पूरे देश से खत्म होगा नक्सलवाद

NDA का मोदी मित्र अभियान शुरू

युवाओं को एनडीए से जोड़ने के लिए बीजेपी हर विधानसभा में दस हजार मोदी मित्र बनाने का अभियान शुरू कर रही है. ये डिजिटल सैनिक सोशल मीडिया पर सरकार की उपलब्धियों को फैलाएंगे और फर्स्ट टाइम वोटरों को लालू राज के जंगलराज की याद दिलाएंगे. इस अभियान से बीजेपी युवाओं के बीच प्रशांत किशोर फैक्टर को भी काउंटर करना चाहती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read