Urdu Conclave 2026

UP News: दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को बड़ी कामयाबी

UP News: गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुई मुठभेड़ में इस घटना के दो मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण को मार गिराया गया.

UP News: बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में हुई मुठभेड़ में इस घटना के दो मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ कल्लू और अरुण को मार गिराया गया. यह ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर अंजाम दिया.

मारे गए आरोपी किस गैंग से थे?

मारे गए दोनों आरोपी कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए थे. रविन्द्र रोहतक के कहनी गांव का रहने वाला था जबकि अरुण सोनीपत के गोहना रोड का निवासी था. पुलिस ने मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल समेत कई कारतूस बरामद किए हैं.

दिशा पाटनी के पिता ने कहा ‘धन्यवाद’

आरोपियों के एनकाउंटर के बाद दिशा पटानी के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा,

“मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्होंने वैसा ही किया.”

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि 12 सितंबर की सुबह करीब 3 बजकर 45 मिनट पर बरेली में दिशा पटानी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब नौ राउंड फायरिंग की थी. इस हमले की जिम्मेदारी गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी और इसे दिशा की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया गया था.

सीएम योगी ने की थी बात

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. पुलिस ने इस मामले में करीब ढाई हजार सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की.

इस भी पढ़ें-देश के पहले शहीद पत्रकार मौलवी मोहम्मद बाक़िर को भारत एक्सप्रेस उर्दू ने दी श्रद्धांजलि, IICC में उर्दू पत्रकारों को किया गया सम्मानित, पत्रकारों के मुशायरे से लोग हुए आनंदित

अधिकारियों का क्या कहना है?

अधिकारियों का कहना है कि इस एनकाउंटर के बाद जांच में तेजी आएगी और गैंग के बाकी सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read