Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बॉलीवुड में चमके बिहारी सितारें, दिग्गज शत्रुघ्न सिन्हा से नेहा शर्मा तक, एक्टिंग के दम पर जीता करोड़ों दिल

बॉलीवुड में बिहार के कलाकारों का योगदान बेहद खास रहा है. इन सितारों ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता बल्कि अपने राज्य की संस्कृति और जड़ों से भी जुड़ाव बनाए रखा. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध नामों के बारे में.

Bollywood Stars from Bihar

नमिता वर्मा

Bollywood Stars from Bihar: भारतीय सिनेमा में बिहार और यूपी के कलाकारों का योगदान हमेशा खास रहा है और साथ ही अपनी संस्कृति व जड़ों से जुड़ाव को भी कायम रखा है. जानिए ऐसे ही चमकते को चेहरों जिनका ताल्लुक बिहार से है और जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है.

शत्रुघ्न सिन्हा - पटना में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने 1970 में आई फिल्म प्रेम पुजारी से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री के बड़े सितारों में अपनी पहचान बनाई.

प्रकाश झा - चंपारन, बिहार से ताल्लुक रखने वाले प्रकाश झा ने शुरुआत डॉक्यूमेंट्री बनाने से की थी. बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म हिप हिप हुर्रे (1984) रही. इसके बाद उन्होंने राजनीति पर आधारित कई फिल्में बनाईं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया.

नेहा शर्मा - भागलपुर की रहने वाली नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म चिरुता से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया. साथ ही बॉलीवुड में उन्होंने 2010 में क्रूक से डेब्यू किया और इसके बाद साउथ और हिंदी सिनेमा दोनों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता.

मनोज बाजपेयी - पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा गांव में जन्में मनोज बाजपेयी ने 1994 में द्रोह काल और बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों में छोटे रोल किए लेकिन 1998 की फिल्म सत्या ने उनकी किस्मत बदल दी और आज वह इंडस्ट्री के सबसे दमदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं.

 पंकज त्रिपाठी - गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में पैदा हुए पंकज त्रिपाठी पहली बार 2004 की फिल्म रन में नज़र आए. शुरुआती दिनों में उन्होंने छोटे किरदार निभाए, लेकिन गैंग्स ऑफ वासेपुर और मिर्जापुर जैसी फिल्मों और वेब सीरीज ने उन्हें खास पहचान दिलाई और अब वे बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हैं.

आलोक नाथ - बिहार के खगड़िया जिले में जन्में आलोक नाथ ने 1984 की फिल्म गांधी से फिल्मों में एंट्री की. उन्हें खासतौर पर पिता जैसे रोल्स के लिए जाना जाता है. उन्होंने कई फैमिली ड्रामा फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया और लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन किया.

संजय मिश्रा - दरभंगा में जन्मे संजय मिश्रा ने 1995 की फिल्म ओह डार्लिंग, ये है इंडिया से बॉलीवुड डेब्यू किया. उन्होंने शुरुआत में कुछ सीरियस रोल निभाए, लेकिन कॉमेडी किरदारों में उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली और आज भी उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब भाती है.

शेखर सुमन - पटना में जन्मे शेखर सुमन ने 1984 में फिल्म उत्सव से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स और शोज़ में भी काम किया साथ ही, कई टीवी प्रोग्राम्स को होस्ट करके भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.

ये भी पढ़ें: 2 घंटे 32 मिनट के इस फिल्म के लिए आमिर ने सीखी भोजपुरी, 800 करोड़ की कमाई कर हुई ब्लॉकबस्टर

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism