Delhi Gang War Case: राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका के मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 26 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. वही एक आरोपी को कोर्ट ने 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. विशेष न्यायाधीश डॉक्टर विशाल गोगने की कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से अतिरिक्त दस्तावेज देने को कहा है. कोर्ट ने दस्तावेज देने के लिए तीन दिन का समय दिया है.
मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने अर्जी दाखिल कर इस मामले में गिरफ्तार अमरदीप उर्फ अमर लोचब की रिमांड की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने उसे सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 27 सितंबर को कोर्ट ने पेश करने के लिए कहा है. दिल्ली पुलिस ने पिछली सुनवाई में कहा था कि इस मामले से जुड़ी सप्लीमेंट्री चार्जशीट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही है. इससे पहले दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 15 जुलाई को कोर्ट ने संज्ञान लिया था.
दिल्ली पुलिस के तीसरे चार्जशीट में विकास गहलोत की पत्नी विनीता पर आरोप लगाया है कि उसने 17 अप्रैल को अपने पति के निर्देश पर उसके घर से एक रिश्तेदार के घर पर हथियारों को पहुचाया था. दिल्ली पुलिस ने इन हथियारों को विकास गहलोत के रिश्तेदार के घर से बरामद किया था. इस मामले में बालियान को 4 दिसंबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था.
कपिल सांगवान और नरेश बालियान पर मकोका
पुलिस ने इस मामले में पहला आरोप पत्र 4 जनवरी को दाखिल किया था. इस मामले में ज्योति, कपिल सांगवान, नरेश बालियान सहित अन्य पर मकोका लगाया गया है. नजफगढ़ के रहने वाला ज्योति की योजना अपने विरोधी गुट के गैंगेस्टर मंजीत उर्फ महल को मारने की थी. पुलिस ने रितिक पीटर के खिलाफ मकोका की धारा 3 के तहत लगभग तीन सौ पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है.
मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है. मकोका के मामले में नरेश बालियान के अलावा जिन आरोपियों के खिलाफ मामला चल रहा है वे रितिक उर्फ पीटर, रोहित उर्फ अन्ना और सचिन चिकारा है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.
कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.
ये भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने करण जौहर के खिलाफ वीडियो, मीम्स और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपमानजनक सामग्री को हटाने का दिया आदेश
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





