भावनगर में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात के भावनगर में आज भव्य स्वागत किया गया. पीएम के रोड शो के दौरान सड़कों पर हजारों लोग उमड़ आए. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने ‘जुग-जुग जियो मोदीजी’ के नारों से उनका अभिनंदन किया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय लोग कैसे उत्साह से भरे हुए थे. एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कुशल राजनेता बनना चाहती हैं.
આપણા નરેન્દ્રભાઈને વધાવવા ઉત્સાહિત છે ભાવનગરવાસીઓ#SamudraSeSamriddhi pic.twitter.com/rnm6r93meL
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) September 20, 2025
ભાવનગરે તો વટ પાડી દીધો…#SamudraSeSamriddhi pic.twitter.com/F3puWyt27f
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) September 20, 2025
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गुजरात इकाई ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावनगर वाले कार्यक्रमों की तस्वीरें साझा कीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव टेलिकास्ट किया गया. आज पीएम मोदी ने सुबह ही ट्वीट कर बताया था कि 20 सितंबर का दिन भारत के समुद्री क्षेत्र और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेने की बात कही, जहां 34,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ.
India’s ports are the backbone of our nation’s rise as a global maritime powerhouse. Addressing the ‘Samudra Se Samriddhi’ programme in Bhavnagar. https://t.co/T7k56n99Gd
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात पहुंचने पर भावनगर में 1.5 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित हुआ, जहां हजारों लोगों ने भाग लिया.
Chip हो या Ship… हमें भारत में ही बनाने होंगे।
વિશ્વના સૌથી લોકપ્રિય નેતા અને આપણા યશસ્વી પ્રધાનમંત્રી શ્રી @narendramodi જીએ ભાવનગર ખાતે આયોજિત ‘સમુદ્ર સે સમૃદ્ધિ’ કાર્યક્રમમાં કેન્દ્ર અને રાજ્ય સરકારના કુલ ₹33,000 કરોડથી વધુના વિકાસકાર્યોનું ખાતમુહૂર્ત અને લોકાર્પણ કર્યું.… pic.twitter.com/DpN0iibSoG
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) September 20, 2025
युवा को पीएम का जवाबी सलाम
एक वीडियो में, एक युवा बच्चे को पीएम मोदी से जवाबी सलाम मिलने का पल दिखाया गया, जो लोगों के लिए यादगार रहा. भावनगर के लोगों ने रोड शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनका स्वागत किया. ‘वंदे भारत’ और ‘ऑपरेशन सिंधु’ जैसे नारों के साथ शहर त्योहार जैसा माहौल में डूबा रहा.


हजारों करोड़ की परियोजना शुरू
पीएम मोदी ने आज समुद्री क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो पूरे भारत को लाभान्वित करेंगी. मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ. यह परियोजनाएं गुजरात के आर्थिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगी.
यह भी पढ़िए: गुजरात के भावनगर में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा-विदेशी निर्भरता ही भारत का असली दुश्मन
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


