Urdu Conclave 2026

India vs Pakistan Asia Cup Live: सुपर-4 की जंग @ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में PAK को भारत ने 6 विकेट से हराया, जानें कितने रन बनाए

India vs Pakistan Asia Cup match: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 के तौर पर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हुआ. पहली पारी पाकिस्तान ने खेली और फिर भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा किया. BharatExpress.Com पर देखें मैचे…

IND vs PAK Asia Cup 2025

भारत पाक के बीच दुबई में हो रहा मुकाबला.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India vs Pakistan Match Live Updates: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज सुपर-4 का मुकाबला हुआ, जिसमें भारत-पाकिस्तान भिड़े. इस टूर्नामेंट में यह दूसरी बार था, जब भारतीय टीम पाकिस्तान को हराने उतरी. रात 11:00 बजे तक भारतीय टीम 100 से ज्यादा रन बना चुकी थी. रात 11:30 तक यह संख्या 140 तक पहुंच गई. 12:00 बजने तक भारत ने मैच जीत लिया. टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए. वही पाकिस्तान ने 171 रन बनाए थे.

पिछले रविवार यानी 14 सितंबर को जब दोनों टीम्स के बीच मुकाबला खेला गया था, तो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की थी.

  • भारतीय टीम की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
  • पाकिस्तान की प्लेइंग-11: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.

BharatExpress.Com पर यहां देखें मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read