Bharat Express DD Free Dish

Bigg Boss 19 Captain: बिग बॉस के घर में अचानक पलटा गेम, अभिषेक से छिन गई कप्तानी, आखिर कौन बना नया कैप्टन?

बिग बॉस 19 के घर में अभिषेक बजाज की कप्तानी अचानक खत्म हो गई. कप्तानी के नए टास्क में इस कंटेस्टेंट ने सबसे अधिक राशन इकट्ठा करने के बाद नई दावेदार बन गईं.

Bigg Boss 19 Captain, Abhishek Bajaj, Entertainment

Bigg Boss 19 Captain: बिग बॉस 19 के घर में पिछले हफ्ते अभिषेक बजाज ने कप्तानी संभाली थी. लेकिन उनके कैप्टेंसी टास्क के दौरान जो माहौल बना, उसने दर्शकों का भी ध्यान खींचा. अब बिग बॉस ने नए कप्तान का फैसला करने के लिए एक टास्क आयोजित किया और दर्शकों के लिए यह एपिसोड रोमांच से भरपूर साबित हुआ.

टास्क और घर में झगड़ा

कल के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के बाद नए कप्तान के लिए मुकाबला हुआ. अभिषेक बजाज ने राशन खत्म होने की शिकायत की और बिग बॉस से अतिरिक्त राशन भेजने की मांग की. बिग बॉस ने उन्हें स्पष्ट किया कि राशन सभी के हिसाब से भेजा गया है और यदि राशन कम पड़ गया है तो यह उनकी गलती नहीं है.

इस बात पर अभिषेक और फरहाना के बीच बहस हुई, क्योंकि अभिषेक का आरोप था कि फरहाना ने गीले कपड़े डेढ़ दिन तक बाल्टी में छोड़ दिए थे, जिससे बदबू आ रही थी.

इसके बाद बसीर अली ने अभिषेक से बाथरूम एरिया की सफाई न करने पर नाराजगी जताई. उन्होंने अभिषेक को “फ्लॉप कैप्टन” कहते हुए गाली दे दी. झगड़ा तब और बढ़ गया जब अभिषेक ने बसीर का मजाक उड़ाते हुए कहा, “तू तो लचक-लचक के चलता है.” इस पर बिग बॉस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और चेतावनी दी कि इस तरह के शब्द दोबारा इस्तेमाल न हों.

ये भी पढ़ें- आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवादों में, रणबीर कपूर पर भी केस दर्ज करने की सिफारिश

कौन बना नया कैप्टन?

बिग बॉस ने अभिषेक को दो विकल्प दिए: या तो अशनूर को कप्तानी के लिए 75% राशन देना या 100% राशन के लिए अपनी 2 दिन की कप्तानी छोड़ना. अभिषेक ने पहले विकल्प को चुना और अशनूर को टास्क में भेजा. लेकिन प्लाज़्मा स्क्रीन पर बने पहिये को घुमाने के बाद फरहाना का नाम सामने आया.

अशनूर और फरहाना के बीच कैप्टेंसी टास्क हुआ. टास्क के दौरान सबसे अधिक राशन इकट्ठा करने वाली ही कप्तानी की दावेदार बनती. इस रोमांचक मुकाबले में अशनूर बाहर हो गई और फरहाना नई कप्तानी की दावेदार बन गईं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read