Shahid Afridi Criticizes Umpiring: रविवार को भारत के खिलाफ शर्मनाक हार मिलने के बाद पाकिस्तानियों का पारा सातवें आसमान पर है. एक तरफ आम पाकिस्तानी अपने क्रिकेटरों को लताड़ रहे हैं. तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भारत के खिलाफ मिली हार का ठिकरा अंपायरों पर फोड़ रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में फखर जमां को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया है. उन्होंने एशिया कप 2025 में अंपायरिंग के मानकों पर फिर से बहस छेड़ दी है.
तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या की एक ऑफ-कटर गेंद पर फखर जमां अपने बल्ले का किनारा लगा बैठे, जिसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन ने आगे की ओर डाइव लगाते हुए कैप लपका. मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा, जिन्होंने बल्लेबाज को आउट करार दिया.
फखर जमां फैसले से दिखे नाखुश
फखर जमां इस फैसले से नाखुश दिखे. उनका मानना था कि विकेटकीपर के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन को छू चुकी थी.
‘समा टीवी’ पर शाहिद अफरीदी ने अंपायर पर तंज कसते हुए कहा
उन्हें आईपीएल में भी अंपायरिंग करनी है.
मोहम्मद यूसुफ ने किया आफरीदी का समर्थन
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने अफरीदी का समर्थन करते हुए फखर जमां को आउट दिए जाने पर अफसोस जताया है. यूसुफ ने कहा कि फखर जमां हमारे प्रमुख खिलाड़ी थे, उन्होंने विश्वस्तरीय गेंदबाजों (जसप्रीत बुमराह) के खिलाफ कुछ चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की थी.”
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने भी थर्ड अपंयार के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा,
मुझे लगा कि गेंद बाउंस हुई है. अंपायर गलतियां कर सकते हैं, और यह समझ में आता है. मुझे तो ऐसा लगा कि गेंद बाउंस हुई है, लेकिन मैं गलत भी हो सकता हूं. अगर फखर जमां खेलते रहते, तो हम 190 के आसपास पहुंच सकते थे.
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant की टीम इंडिया में वापसी और लंबी, West Indies Test Series से भी हुए बाहर, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
21 सितंबर को भारत से बुरी तरह हारा था पाकिस्तान
21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-4 के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 58 रन बनाए.
इसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 47 रन की पारी खेली.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



