Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: आज कांग्रेस CWC की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Bihar News: कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद पहली बार बिहार में CWC बैठक कर रही है. पटना के सदाकत आश्रम में हो रही इस बैठक में 170 नेता शामिल होंगे

Bihar News: आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस की ऐतिहासिक CWC बैठक

Bihar News: राजधानी पटना में बुधवार को कांग्रेस पार्टी एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है. आजादी के बाद पहली बार पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति (CWC) की बैठक बिहार में हो रही है. ये बैठक सदाकत आश्रम जैसे ऐतिहासिक स्थल पर होगी. इससे पहले ऐसी बैठक 1940 में हुई थी.

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल?

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के करीब 170 सदस्य शामिल होंगे. बैठक का मकसद बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को धार देना है. साथ ही चुनाव में पारदर्शिता, वोटर रोल की गड़बड़ियों और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

तेलंगाना की तरह बिहार में भी प्रयास

कांग्रेस तेलंगाना की तरह बिहार में भी चुनावी सफलता दोहराना चाहती है. तेलंगाना में 2023 में CWC की बैठक के बाद पार्टी को बड़ी जीत मिली थी. इसी रणनीति को बिहार में भी अपनाया जा रहा है.

बैठक के पीछे का मकसद

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की भी सराहना की जाएगी. राहुल ने बिहार के 25 जिलों में 1300 किमी की यात्रा कर वोट चोरी और वोटर लिस्ट की जांच को लेकर जागरूकता फैलाई थी. अब पार्टी ‘घर-घर अधिकार अभियान’ शुरू करने जा रही है ताकि हर वोट सुरक्षित रहे.

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?

बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और विदेश नीति की विफलताओं जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी. कांग्रेस बिहार में महागठबंधन को मजबूत करने और सत्ता में लाने की रणनीति बना रही है.

कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?

हालांकि कांग्रेस ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दूसरी ओर, महागठबंधन की सहयोगी पार्टी RJD ने सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. अब सबकी नजर इस पर है कि कांग्रेस क्या फैसला लेती है.

इसे भी पढ़ें-Bihar News: सुपौल में बड़ा नाव हादसा, 13 लोग डूबे, 1 महिला की मौत, 4 लापता

सदाकत आश्रम में हो रही यह बैठक कांग्रेस के लिए सिर्फ एक रणनीतिक चर्चा नहीं बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है कि पार्टी बिहार को लेकर गंभीर है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital