Bharat Express DD Free Dish

Farhana Bhat ने Gaurav Khanna को चटाई धूल बन गई BB House की नई कप्तान, अब होगा घर वालों की नाक में दम?

टीवी शो बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने घरवालों के वोटों से कप्तानी हासिल की. गौरव खन्ना समेत कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं, जबकि नेहल चुड़ासमा की री-एंट्री ने घर में नया रोमांच जोड़ दिया है.

Bigg Boss 19 Captain, Farhana Bhat

Bigg Boss 19 Captain: टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों फिर से सुर्खियों में है. शो की टीआरपी लगातार बढ़ रही है और दर्शक हर एपिसोड को बेसब्री से देखने का इंतजार कर रहे हैं. कल घर में आयोजित कैप्टेंसी टास्क में फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना ने घर की कप्तानी के लिए दावेदारी की थी. सभी फैंस जानने को उत्सुक थे कि इस बार घर का नया कप्तान कौन बनेगा.

कैप्टेंसी टास्क का नतीजा

बिग बॉस ने सभी घरवालों को एसेंबली रूम में बुलाकर मतदान कराया. कैप्टेंसी के लिए वोटिंग में अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे, अशनूर कौर, आवेज दरबार, मृदुल तिवारी और कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को वोट किया.

वहीं फरहाना भट्ट के पक्ष में बसीर अली, जीशान कादरी, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा ने वोट डाला. बहुमत से मिले वोटों के चलते फरहाना भट्ट घर की नई कप्तान बन गईं.

फरहाना के घर की कप्तान बनने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह घर की जिम्मेदारी किस तरह संभालती हैं और घरवालों के बीच संतुलन कैसे बनाएंगी.

ये भी पढ़ें- एक्ट्रेस सामंथा और डायरेक्टर राज निदिमोरू दिखे साथ, फैन्स बोले– रिश्ता ऑफिशियल कब होगा?

घर से कौन हो सकता है बाहर?

वहीं दूसरी ओर, इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. गौरव खन्ना, अशनूर कौर, नीलम गिरी, आवेज दरबार, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे इस बार नॉमिनेटेड हैं. घर के दर्शक और फैंस यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि इनमें से कौन अपना सफर यहीं समाप्त करेगा.

शो में इस बार रोमांच तब और बढ़ गया जब नेहल चुड़ासमा की घर में री-एंट्री हुई. आते ही नेहल ने अपने अंदाज और ट्विस्ट से घरवालों को चौंका दिया और दर्शकों के लिए भी रोमांचक पल तैयार किए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read