Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी बांसवाड़ा दौरे पर, कुसुम योजना के लाभार्थी से बातचीत के दौरान ठहाका लगाकर हंसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में किसानों से मुलाकात की और पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया. बातचीत के दौरान एक लाभार्थी की बात पर पीएम मोदी ठहाका लगाकर हंस पड़े.

PM Modi 75th Birthday

राजस्थान के बांसवाड़ा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेहद खास रहा. इस दौरान उन्होंने किसानों और कुसुम योजना के लाभार्थियों से संवाद किया. पीएम मोदी का यह संवाद केवल औपचारिक न रहकर एक भावनात्मक जुड़ाव का उदाहरण बन गया. बातचीत के दौरान कई ऐसे मौके आए, जब हल्के-फुल्के लम्हों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया.

लाभार्थी की बात पर पीएम मोदी की हंसी

प्रधानमंत्री मोदी जब किसानों और लाभार्थियों से आमने-सामने बात कर रहे थे, तभी एक लाभार्थी ने सोलर प्लांट से मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हुए कहा, “हमने आपको जमीन दी और आपने उसमें से सोना निकालकर हमें वापस दिया। लोग कहते थे कि आलू से सोना उगेगा, लेकिन आपने हमारी जमीन से सोना ही दे दिया.” इस मजेदार बात पर प्रधानमंत्री मोदी खुद को रोक नहीं पाए और ठहाका लगाकर हंस पड़े. वहां मौजूद किसान और लाभार्थी भी उनकी इस प्रतिक्रिया पर मुस्कुराने लगे.

PM मोदी ने किसानों की सुनी बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कहा कि सरकार की कुसुम योजना किसानों को सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम है. इस योजना के जरिए किसान न केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव का हर किसान आत्मनिर्भर बने और खेती को नए युग की तकनीक से जोड़ा जाए. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान को लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात भी दी. इसमें बिजली उत्पादन, ऊर्जा ढांचा, आधारभूत संरचना और किसानों से संबंधित कई बड़ी योजनाएं शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह परियोजनाएं राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी.

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने वर्षों तक बिजली और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया. लेकिन अब देश तेजी से बदल रहा है और हर क्षेत्र में विकास की गति स्पष्ट नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- अब दिल्ली दूर नहीं! राजस्थान को पीएम मोदी ने 1.22 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट के साथ दी 3 ट्रेन; जानें टाइम-टेबल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital