Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब दिल्ली दूर नहीं! राजस्थान को पीएम मोदी ने 1.22 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट के साथ दी 3 ट्रेन; जानें टाइम-टेबल

PM Modi In Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा पहुंचकर राज्य को 3 नई ट्रेनों की सौगात दी. इसके साथ ही प्रदेश को कई विकास कार्यों की सौगात दी है.

PM Modi Vande Bharat Express Rajasthan

पीएम मोदी की राजस्थान को सौगात

PM Modi In Rajasthan: पीएम मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा दौरे पर पहुंचे. इस दौरान राज्य को कई बड़ी सौगातें दीं. उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राजस्थान में 1.22 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने तीन नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें दो बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें हैं: बीकानेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, जोधपुर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ एक्सप्रेस. ये नई ट्रेनें राजस्थान की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देंगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भारत की सबसे तेज और आधुनिक ट्रेनें हैं. इन ट्रेनों में यात्रियों को कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जैसे कि एयर कंडीशनर कोच, स्वच्छ शौचालय, और ऑनबोर्ड मनोरंजन प्रणाली. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें यात्रियों को तेजी से और आरामदायक यात्रा का अनुभव देती है. पीएम मोदी ने राज्सथान को अब ये सुविधाएं देकर राज्य को बड़ी सौगात दी है.

बीकानेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (Bikaner Delhi Vande Bharat)

बीकानेर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बीकानेर से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर दोपहर 11:55 बजे दिल्ली कैंट स्टेशन पर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी. इस ट्रेन का नियमित संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा.

जोधपुर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (Jodhpur Delhi Vande Bharat)

जोधपुर से दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जोधपुर से सुबह 5:25 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:10 बजे कैंट से रवाना होकर रात 11:20 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन का नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा.

उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ एक्सप्रेस (Udaipur Chandigarh Express)

उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर सिटी से चंडीगढ़ के बीच चलेगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी और चंडीगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक नई सुविधा प्रदान करेगी. इसके साथ ही इससे प्रदेश को नई आर्थिक गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बिहार का ‘जन उत्सव’! पीएम मोदी देंगे ‘महिला रोजगार योजना’ की सौगात; कितनी है खास?

राज्य की अर्थव्यवस्था को फायदा

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नई ट्रेनों से राजस्थान की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. ये ट्रेनें राज्य के विभिन्न हिस्सों को जोड़कर व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देंगी. साथ ही, इन ट्रेनों से यात्रियों को भी तेजी से और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा. ये नई ट्रेनें, विशेष रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस, राजस्थान के यात्रियों को दिल्ली और अन्य महत्वपूर्ण शहरों तक तेज और प्रीमियम यात्रा का विकल्प प्रदान करेंगी. वंदे भारत में सामान्य रेलों से अधिक किराया होगा, लेकिन इसमें चाय-नाश्ते जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital