Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान को लगा ‘डबल झटका’, भारत के बाद बांग्लादेश ने भी चटाई धूल; ODI वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार

Bangladesh VS Pakistan Women ODI World Cup: एशिया कप फाइनल में भारत से हारने के बाद पाकिस्तान को एक और झटका लगा है. अब बांग्लादेश की महिला खिलाड़ियों ने ODI वर्ल्ड कप में पाक को शर्मनाक हार दी है.

Bangladesh VS Pakistan Women ODI World Cup

ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की 'खराब शुरुआत'

Bangladesh VS Pakistan Women ODI World Cup: महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का आगाज एक बड़े उलटफेर के साथ हुआ है. बांग्लादेश महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से रौंदकर टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री की है. पाकिस्तान की टीम पहले भारत के हाथों पस्त हुई थी, उसके बाद पड़ोसी देश बांग्लादेश के सामने भी उसका टिक न पाना, टीम के लिए किसी शर्मनाक हार से कम नहीं है.

यह मैच (Bangladesh VS Pakistan Match) कोलंबो में खेला गया, जहां पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 129 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश ने इस छोटे लक्ष्य को 113 गेंदें शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया, जिससे यह साबित हो गया कि अब क्रिकेट में छोटे या बड़े का फासला तेजी से मिट रहा है. इस जीत ने न केवल बांग्लादेश को महत्वपूर्ण अंक दिलाए हैं.

रुबया हैदर की मैच विनिंग पारी

कोलंबो में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप (Bangladesh VS Pakistan ODI World Cup) के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने 113 गेंद शेष रहते ही मैच जीत लिया. पाकिस्तान की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 129 रन ही बना सकी थी. जवाब में बांग्लादेश ने 31.1 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. बांग्लादेश के लिए रुबया हैदर ने नाबाद 54 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके जड़े. उनके साथ सोभना मोस्टारी 24 रनों पर नाबाद रहीं. उन्होंने सभी रन बाउंड्री से बनाए यानी कुल 6 चौके जड़े.

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. ओपनर ओमैमा सोहैल 00 और तीन नंबर पर आईं सिदरा अमीन 00 पर आउट हो गई थीं. इसके बाद मुनीबा अली 35 गेंद में दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गईं. फिर रमीन शमीम भी 23 रन बनाकर चलती बनीं. 47 रनों पर ही पाकिस्तान के 4 विकेट गिर गए थे. बांग्लादेश के लिए शोर्ना अख्तर ने सिर्फ पांच रन देकर 3 विकेट झटके. मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने 2-2 विकेट चटकाए. बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम टिक नहीं पाई और 129 रन पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें: ट्रॉफी विवाद में नया मोड़, BCCI और PCB में गरम बहस, ट्रॉफी चोर नकवी ने मांगी माफी

पाकिस्तान को शर्मनाक हार (Bangladesh VS Pakistan Women ODI World Cup)

बांग्लादेश की यह ऐतिहासिक जीत महिला क्रिकेट में उनकी बढ़ती ताकत का स्पष्ट प्रमाण है. शोर्ना अख्तर की घातक गेंदबाजी और रुबया हैदर की धैर्यपूर्ण लेकिन मैच विनिंग नाबाद 54 रनों की पारी ने इस उलटफेर की नींव रखी. दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह हार एक वेक-अप कॉल है. टीम की खराब शुरुआत, जिसमें उनके शुरुआती विकेट शून्य पर गिरे, और मध्यक्रम का निरंतर विकेट खोना, दर्शाता है कि उन्हें अपनी रणनीति पर गहन विचार करने की आवश्यकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read