Bharat Express DD Free Dish

एक बार फिर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर गूंजने वाली है किलकारी, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह एक बार फिर मां बनने वाली हैं. भारती ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बेबी बंप वाली फोटो शेयर करते हुए ये गुड न्यूज शेयर की है.

Bharti Singh Pregnancy

Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडी की दुनिया की स्टार भारती सिंह के घर एक बार किलकारी गूंजने वाली है. कॉमेडी क्वीन फिर मां बनने वाली हैं. उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी. इसके साथ ही भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल व्लॉग भी अपलोड किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

स्विट्जरलैंड में किया अनाउंसमेंट

इस व्लॉग में भारती और हर्ष अपनी फैमिली के साथ स्विट्जरलैंड ट्रिप का मजा लेते नजर आ रहे हैं. गुड न्यूज देने के लिए दोनों ने एक खास प्लान बनाया. वे अपनी फैमिली को पहाड़ की चोटी पर लेकर गए और वहां एक पोस्टर दिखाकर अनाउंसमेंट की. पोस्टर पर लिखा था “गोला बड़ा भाई बनने वाला है.” यह देखते ही भारती के घरवाले खुशी से झूम उठे और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी. सभी के चेहरे पर मुस्कान और भावनाओं का तूफान साफ झलक रहा था.

गोला ने भी किया प्यारा अनाउंसमेंट

व्लॉग में यह भी दिखाया गया कि जब भारती और हर्ष अपनी फैमिली को पहाड़ पर लेकर गए, तो सब थक कर पूछने लगे कि आखिर इतनी ऊंचाई पर क्यों लाए हैं. तभी भारती ने मुस्कुराते हुए कहा, “सरप्राइज देना है.” इसके बाद उन्होंने और हर्ष ने पोस्टर दिखाकर खुशखबरी सुनाई. इसके तुरंत बाद उनका बेटा गोला भी नजर आया, जिसने क्यूट अंदाज में दोबारा यह गुड न्यूज दी. गोला की टी-शर्ट पर लिखा था “मैं बड़ा भाई बनने वाला हूं.” यह पल वाकई बहुत भावुक था और फैंस को व्लॉग का यह हिस्सा सबसे ज्यादा पसंद आया.

ये भी पढ़ें: 60 करोड़ की ठगी मामले में Shilpa Shetty का बयान दर्ज, EOW ने साढ़े चार घंटे तक की पूछताछ, क्या है पूरा मामला?

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

व्लॉग शेयर करने से पहले भारती ने इंस्टाग्राम पर हर्ष के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक, सभी ने भारती और हर्ष को प्यार और शुभकामनाएं भेजीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

आपको बता दें, भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम लक्ष्य उर्फ गोला है. भारती और हर्ष दोनों अक्सर अपने बेटे के साथ मजेदार व्लॉग बनाते हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read