Yuzvendra Chahal on Cheating Allegations: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आखिरकार एक्स वाइफ धनश्री वर्मा की तरफ से लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है. दरअसल, धनश्री इन दिनों एक रियलिटी शो ‘Rise And Fall’ का हिस्सा हैं. शो के दौरान उनका अपनी एक साथी कंटेस्टेंट के साथ बात करते हुए वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी.
इस वीडियो में धनश्री ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड युजवेंद्र चहल को शादी के 2 महीने बाद ही चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था, लेकिन फिर भी उन्होंने इस रिश्ते में रहने का फैसला किया. वहीं अब युजवेंद्र ने भी एक्स वाइफ की तरफ से लगाए गए इन आरोपों को खारिज करते हुए कई बातें कही हैं.
Yuzvendra Chahal ने सभी आरोपों को बताया झूठा
पत्नी की तरफ से लगाए गए आरोपों को चहल ने बेबुनियाद और तंग कर देने वाले बताया. क्रिकेटर ने साफ किया कि वे अपनी लाइफ के इस फेज से बाहर निकल चुके हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- “मैं एक स्पोर्ट्समैन हूं और मैं धोखा नहीं देता. अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता है तो इतना लंबा रिश्ता चलता है क्या? मेरे लिए, यह चैप्टर खत्म हो चुका है. मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूँ और बाकी सबको भी आगे बढ़ना चाहिए.”
4 साल से ज्यादा चली अपनी शादी के बारे में बात करते हुए क्रिकेटर ने धोखा देने वाले सभी आरोपों को बिलकुल झूठा बताया. उन्होंने कहा- “हमारी शादी को 4.5 साल हो गए. अगर दो महीने में धोखा हुआ तो कौन जारी रखेगा? मैं पहले भी बोल चुका हूं कि मैं अपने पास्ट से निकल चुका हूं. लेकिन कुछ लोग अभी भी वहीं फंसे हुए हैं… उनका घर मेरे नाम से चल रहा है तो वे ऐसा करना जारी रख सकते हैं. मैं इससे परेशान या प्रभावित नहीं हूं.”
ये भी पढ़ें- Aman Sehrawat Suspended: पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता अमन सहरावत को भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक साल के लिए निलंबित किया
अपनी शादी को लेकर भी बोले Yuzi
इस बातचीत के दौरान Yuzvendra Chahal ने साफ कहा कि यह आखिरी बार है जब वे अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की बात कर रहे हैं. क्रिकेटर ने कहा- “मैं इस चैप्टर को भुला चुका हूं. कोई कुछ भी कहता है, और सोशल मीडिया पर चल जाता है. 100 बातें चलती हैं, लेकिन सच्चाई एक ही है और जो लोग मायने रखते हैं, वे इसे जानते हैं. मेरे लिए चैप्टर क्लोज हो गया है. मैं इसे दोबारा कभी संबोधित नहीं करना चाहता.”
Yuzi ने यह भी साफ तौर पर कहा कि अब वे अपनी लाइफ का आने वाला समय अपनी पर्सनल ग्रोथ और करियर के लिए देना चाहते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा- “मैं अपने जीवन और अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं.”
Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma का रिश्ता
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी. दोनों की मुलाकात कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान हुई थी, जब चहल ने धनश्री की ऑनलाइन डांस क्लासेज जॉइन की थी. कहते हैं, वहीं से दोनों के बीच प्यार पनपा और बाद में उन्होंने शादी कर ली.
लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला. फरवरी 2024 में दोनों ने तलाक के लिए आवेदन किया और साल की शुरुआत में ही उनका सेपरेशन फाइनल हो गया. बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों के बीच त्वरित निपटान की मंजूरी दी, ताकि यह IPL 2025 से पहले क्लियर हो जाए. खबरों के मुताबिक, इस एग्रीमेंट के तहत धनश्री को 4.75 करोड़ रुपए का एलिमनी मिला.
अब युजवेंद्र की पर्सनल लाइफ में नई खबरें हैं. मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा है कि वह अब RJ मह्वाश के साथ रिलेशनशिप में हैं. वहीं फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
