Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Fact Check: बरेली हिंसा से नहीं जुड़ा मौलाना पिटाई वाला वीडियो, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना पुलिस की पिटाई की आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बरेली हिंसा का है जबकि बरेली हिंसा से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है.

Viral Video

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मौलाना पुलिस की पिटाई की आपबीती सुनाते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बरेली हिंसा का है, जहां ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद में पुलिस ने लोगों को पीटा था.

वायरल वीडियो का सच

जब भारत एक्सप्रेस की टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि इस वायरल वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है. जांच में दावा गलत पाया गया. पता चला कि वायरल वीडियो का संबंध उत्तर प्रदेश से नहीं बल्कि बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से है.

क्या है सच?

फरवरी 2024 में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मौलाना मोहम्मद फिरोज की पिटाई की थी. इस घटना को लेकर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार की आलोचना भी की थी. जांच के बाद तीन पुलिसकर्मियों और दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया गया था और साथ ही थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी को पद से हटाया गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ar Ve (@arveerma7549) 

ये भी पढ़ें- Fact Check: मायावती की रैली में उमड़ा जनसैलाब का वीडियो हुआ वायरल, जानें सच

बरेली हिंसा से कोई संबंध नहीं

बरेली की घटना अलग थी वहां ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद लाठीचार्ज हुआ था लेकिन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध नहीं है.

निष्कर्ष

वायरल वीडियो बिहार का पुराना वीडियो है जिसे गलत दावे के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा से जोड़ा जा रहा है. बरेली हिंसा से इस वीडियो का कोई संबंध नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital