Bharat Express DD Free Dish

पाक-अफगान सीमा पर फिर भड़की आग! खैबर पख्तूनख्वा में तालिबान और पाक सेना के बीच भीषण गोलीबारी, 7 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा

Taliban Pakistan Army Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को एक बार फिर भीषण गोलीबारी हुई. दोनों देशों की सेनाओं के बीच यह टकराव खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में हुई. दावा किया है कि अफगानी सैनिकों की कार्रवाई में पाकिस्तान के 7 सैनिक मारे गए हैं.

Taliban Pakistan Army Clash

Taliban Pakistan Army Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को एक बार फिर भीषण गोलीबारी हुई. दोनों देशों की सेनाओं के बीच यह टकराव खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में हुई. जहां अफगान तालिबान और पाकिस्तानी सैनिकों ने एक दूसरे पर भीषण हमले किये.

पाक-अफगान के बीच हुए इस टकराव को लेकर पाकिस्तानी न्यूज चैनल पीटीवी ने पाक सेना के हवाले से कहा कि अफगान तालिबान और फ़ित्ना अल-ख़वारिज ने कुर्रम जिले में बिना उकसावे के गोलीबारी की. जिसका पाक फौज ने घातक जवाब दिया.

फिर भड़क उठी आग

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच डूरंड लाइन पर खूनी संघर्ष हुआ. दो दिनों तक चले इस संघर्ष को सऊदी अरब और कतर ने दखल देकर खत्म कराया था. लेकिन कल रात एक बार फिर दोनों देशों की सेनाएं भीड़ गई. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया है कि बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों देशों के बीच कभी भी लड़ाई भड़क सकती है.

तालिबान की कई चौकियों को नुकसान का दावा

पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाक फौज के इस हमले में तालिबान की कई चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा है. कई टैंक नष्ट हो गए और कई तालिबानी पोस्टों को पाक फौज ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाक फौज के इस हमले से कई तालिबानी पोस्टों से आग की लपटें उठती देखी गई हैं.

सूत्रों के मुताबिक पाक फौज की इस कार्रवाई में तालिबान का एक टैंक नष्ट हो गया है. जिसकी वजह से कई तालिबान लड़के अपनी चौकियां छोड़कर भाग निकले.

अफगान हैंडल्स ने किया कुछ और दावा

वहीं अफगानिस्तान समर्थित एक्स हैंडल्स कुछ और दावा कर रहे हैं. वॉर ग्लोब न्यूज का कहना है कि अफगान तालिबान के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें तालिबान के एक ड्रोन को खैबर पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के किसी सैन्य अड्डे पर बमबारी करते दिखाया गया है.

वहीं दूसरे वीडियो में पाकिस्तानी पोस्ट पर ड्रोन से विस्फोट करते दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- गोवा के मंत्री रवि नाइक के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा- समर्पित लोक सेवक थे

7 पाक सैनिक मारे गए

बता दें कि अफगानिस्तान समर्थित कई एक्स हैंडलर्स ने दावा किया है कि अफगानी सैनिकों की कार्रवाई में पाकिस्तान के 7 सैनिक मारे गए हैं. तालिबान लड़ाकों ने उन जगहों को निशाना बनाया है. जहां से अफगानिस्तान के खिलाफ साजिश रची जाती है.

TTP के दो गुट पाकिस्तान के खिलाफ हुए एकजुट

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के दो गुटों ने दावा किया है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होंगे. रिपोर्ट के अनुसार एक गुट का नेतृत्व कुर्रम जिले के मुफ्ती रहमान कर रहे हैं. तो दूसरे खैबर जिले की तिराह घाटी के कमांडर शेर खान कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest