Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज ही छोड़ देंगे शराब…अगर जान गए कहां छिपा कर रखा था, नवादा में पुलिस ने भारी मात्रा में ज़ब्त की शराब, कारोबारी गिरफ्तार

मामला बिहार के नवादा जिले से है. बुधवार देर शाम बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तेली टोला पार नवादा मुहल्ले में पुलिस ने आरोपी के घर के शौचालय की टंकी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

Bihar Liquor News: आप किसी चीज को सामान्य तौर पर कहां-कहां छिपा कर रख सकते हैं. किसी बक्से में, किसी कमरे के छज्जे पर या किसी और खुफिया जगह पर. मगर बिहार में शराब को छिपाने के लिए एक ऐसी जगह का इजाद किया गया है, जिसको जानने के बाद न सिर्फ घिन आएगी बल्कि हो सकता है आप दोबारा शराब न पीने का भी प्रण ले लें.

मामला बिहार के नवादा जिले से है. बुधवार देर शाम बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तेली टोला पार नवादा मुहल्ले में पुलिस ने आरोपी के घर के शौचालय की टंकी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शौचालय की टंकी से कुल 29 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा 5,880 रु और आरोपी के घर से एक स्कूटी भी जब्त की गई है.

इस खुलासे के बाद आस-पास के लोग भी पूरी तरह से हैरान हो गए कि उनके पड़ोसी के घर में इस तरह का तयखाना बनाया गया था

बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है. शराबबंदी लागू होने के बावजूद नवादा में अवैध शराब कारोबारी अलग-अलग तरकीब लगाकर शराब की बिक्री, निर्माण और ट्रांसपोर्ट करते रहे हैं. बिहार में अगले महीने 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) होने वाले है. इसको लेकर भी पुलिस-प्रशासन जोर-शोर से धरपकड़ कर रहा है.

शराबबंदी पर कौन क्या कह रहा है ?

बिहार में शराबबंदी कानून शुरू से ही चर्चा में रहा है. एक और सत्ता पक्ष की ओर से दावा है कि इससे समाज सुधार में मदद मिली. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष और आलोचकों द्वारा इससे अवैध रूप से बिकने और राज्य को राजस्व हानि को लेकर बार-बार बयान दिए जाते रहे हैं.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर सत्ता में आते हैं तो शराबबंदी कानून को तुरंत खत्म करेंगे. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने शराबबंदी हटाने को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है पर पासी समाज के एक सभा में ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की बात कही थी. वहीं नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू ने शराबबंदी कानून को रिव्यु करने या इसे खत्म करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.


ये भी पढ़ें: ट्रेनों में यात्रियों की कंबल को लेकर शिकायत दूर करने के लिए रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital