Sonakshi Sinha Pregnant: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ही किसी न किसी कारण से खबरों में बनी रहती हैं. कभी अपने बेबाक अंदाज से वो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं तो कभी उनकी और उनके पति जहीर इकबाल के बीच की लव कैमिस्ट्री को देखकर लोग उनकी तारीफें करते नहीं थकते. ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर एक्ट्रेस के साथ हुआ है, जब कपल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बता दें कि लंबे समय से सोनाक्षी को लेकर खबरें थीं कि वो प्रेगनेंट हैं. वहीं इसी बीच एक्ट्रेस और उनके पति जहीर इकबाल रमेश तौरानी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, जहां से दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिया.
क्या था वायरल वीडियो में
वायरल हो रहे वीडियो में जब कपल पैप्स के सामने फोटो खिचाने आते हैं तो एक्ट्रेस के पति जहीर उनके पेट पर प्यार से हाथ रखते हैं. जिसे देखकर वहां मौजूद लोग और खुद सोनाक्षी भी हंसने लगती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में ज्यादा टाइम नहीं लगा और लोगों ने इस बात को पक्का मानना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस वाकई में प्रेगनेंट हैं.
वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद और लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन और बातें जानने के बाद सोनाक्षी ने इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है, जिसे पढ़ने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया मजेदार कैप्शन
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज़ शेयर करके कैप्शन में लिखा- “मानव इतिहास में सबसे लंबी प्रेगनेंसी (हमारे प्यारे और अति बुद्धिमान मीडिया के अनुसार 16 महीने और आगे भी) का विश्व रिकॉर्ड धारक, सिर्फ पेट के आसपास हाथ रखकर पोज देने के लिए. हमारी प्रतिक्रिया जानने के लिए आखिरी स्लाइड पर जाएं… और फिर इस दिवाली अपनी चमक बिखेरते रहें.” सोनाक्षी का ये कैप्शन पढ़ने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘जटाधारा’ में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और दमदार बताया जा रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्साह बहुत है.
वहीं बॉलीवुड में सोनाक्षी ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी. उनकी शादी बेहद निजी अंदाज में हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे. दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए मजेदार रील्स और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस हमेशा अपडेट रहते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या सच में Pregnant हैं Sonakshi Sinha? पति Zaheer Iqbal ने पैप्स को दिया हिंट! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

