Muhurat Trading 2025: भारत में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं और शेयर बाजार भी अपने खास मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र के लिए तैयार हो चुका है. इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई सालों बाद ट्रेडिंग का समय शाम से बदलकर दोपहर कर दिया गया है.
मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन
मुहूर्त ट्रेडिंग हर साल दिवाली के दिन होता है और इसे हिंदू कैलेंडर के नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दौरान बीएसई और एनएसई एक घंटे के लिए अपने टर्मिनल खोलते हैं, जबकि बाकी दिन बाजार बंद रहता है. इस सत्र में की गई खरीद-बिक्री असली होती है. हालांकि, ज्यादातर निवेशक इसे सांकेतिक मानते हैं और इसे लंबे समय के निवेश का शुभ अवसर मानते हैं.
मुहूर्त ट्रेडिंग कब?
इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को होगी.
- प्री-ओपन सत्र- दोपहर 1:30 से 1:45 बजे तक
- मुख्य ट्रेडिंग सत्र: दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक
- समापन सत्र: दोपहर 3:05 बजे तक
इससे क्या लाभ होंगे?
पहले यह सत्र शाम 6 बजे के आसपास होता था लेकिन अब दोपहर में होने से कई फायदे होंगे. इससे तकनीकी सिस्टम पर दबाव कम होगा, नए क्लियरिंग नियमों के साथ तालमेल बेहतर बनेगा और निवेशकों को दिवाली की शाम की रस्मों में हिस्सा लेने में आसानी होगी. साथ ही, ग्लोबल निवेशकों और प्रवासी भारतीयों के लिए भी यह समय ज्यादा अनुकूल रहेगा.
इसे भी पढ़ें-Dhanteras 2025: जानिए खरीदारी और पूजा के शुभ मुहूर्त, साथ ही पूजा विधि और धार्मिक महत्व
निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें
- अपने डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट को पहले से एक्टिव कर लें.
- ब्रोकर से ऑर्डर कट-ऑफ टाइम और रजिस्ट्रेशन की जानकारी ले लें.
- लार्ज-कैप या ब्लू-चिप शेयरों में निवेश करें.
- लिमिट ऑर्डर का इस्तेमाल करें.
- सट्टेबाजी या ओवर-ट्रेडिंग से बचें.
मुहूर्त ट्रेडिंग को कई लोग नए साल की सकारात्मक शुरुआत मानते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




