Bharat Express DD Free Dish

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मुंबई-पुणे से छठ के लिए घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने जारी किया 8 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

Chhath Special Trains From Mumbai: भारतीय रेलवे 24 अक्तूबर को मुंबई और उसके आसपास से स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है. भारतीय मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. अगर आप छठ पर्व में घर जाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इन ट्रेनों में टिकट करा लेना चाहिये.

Chhath Special Trains From Mumbai

Chhath Special Trains From Mumbai: छठ त्योहार को लेकर यूपी और बिहार में धूम है. दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग किसी भी तरह घर पहुंचना चाहते हैं. अगर आप भी मुंबई और आसपास में रहते हैं और छठ मनाने के लिए घर जाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे 24 अक्तूबर को मुंबई और उसके आसपास से स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है. यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों के सहारे घर पहुंच सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि जरूरत पड़ने पर इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

भारतीय मध्य रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. अगर आप छठ पर्व में घर जाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इन ट्रेनों में टिकट करा लेना चाहिये.

इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

  • ट्रेन नंबर 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलाई गई है. जो 24 अक्तूबर को सीएसएमटी से 22:30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती से होकर गोरखपुर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 01179 एलटीटी-सावंतवाड़ी रोड स्पेशल: यह स्पेशल ट्रेन एलटीटी रेलवे स्टेशन से 8:20 बजे प्रस्थान करेगी. जो ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकावली, सिंधु दुर्ग, कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी.
  • ट्रेन नंबर 01123 एलटीटी-मऊ स्पेशल: यह ट्रेन एलटीटी स्टेशन से 12:15 बजे खुलेगी. ये ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, गोविंदपुरी जंक्शन, फ़तेहपुर, सूबेदारगंज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन और औरिहार स्टेशनों पर रुकेगी.
  • ट्रेन नंबर 01143 एलटीटी-दानापुर स्पेशल: यह ट्रेन भी लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) से 10.30 बजे खुलेगी. ये ट्रेन ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, -इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.,बक्सर और आरा में रुकते हुए दानापुर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 01159 पनवेल-चिपलून अनारक्षित स्पेशल: यह ट्रेन पनवेल से 16.40 बजे चलेगी. ये ट्रेन सोमाटने, अप्टा, जिते, पेन, कासु, नागोठाणे, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजडी, विनेहेरे, दीवानखावटी, कलांबनीबुद्रुक, खेड़ और अंजनी में रुकेगी.
  • ट्रेन नंबर 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल: यह ट्रेन पुणे से 6 बजकर 50 मिनट पर खुलेगी. जो दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव से होते हुए गोरखपुर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल: पुणे से चलकर गाजीपुर तक जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन पुणे से 6:40 मिनट पर खुलेगी. जो दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा और इटारसी से होते हुए गोरखपुर जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 01405 पुणे-सांगानेर स्पेशल: पुणे से 9 बजकर 45 मिनट पर खुलने वाली ये स्पेशल ट्रेन राजस्थान होते हुए सांगानेर जाएगी. पुणे से खुलने के बाद ट्रेन कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, रतलाम, कोटा और माधोपुर होते हुए सांगानेर जाएगी.

ये भी पढ़ें- दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा दमघोंटू, कई इलाकों में AQI 400 पार

बता दें कि, छठ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख त्योहार है. जो 4 दिनों का पर्व माना जाता है. इस पर्व को लेकर देश के अलग-अलग जगहों में रहने वाले लोग बिहार पहुंचते हैं और छठ पर्व मनाते हैं. इस वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है. इसलिए अगर आप घर जाना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द इन ट्रेनों में टिकट करा लेना चाहिये.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read