Bharat Express DD Free Dish

सो गया TV का ‘कॉमेडी किंग’, 74 साल की उम्र में सतीश शाह की ‘असहनीय’ बीमारी से मौत

टीवी इंडस्ट्री को कुछ ही दिनों के अंतर में दूसरा झटका लगा है. बॉलीवुड और टीवी के जाने माने एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का निधन हो गया है.

Satish Shah Death

सतीश शाह फाइल फोटो

Satish Shah Death: मनोरंजन जगत को बड़ी क्षति हुई है. ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई उर्फ ‘इंदु’ के किरदार को अमर कर देने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे. 74 साल की उम्र में, 25 अक्टूबर की दोपहर, कॉमेडी के इस बादशाह ने किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अपनी अंतिम सांस ली. ‘जाने भी दो यारों’ में कमिश्नर डिमेलो के सस्पेंस से लेकर शाहरुख खान की ‘मैं हूं ना’ में प्रोफेसर के बेमिसाल किरदार तक, उन्होंने हर भूमिका में जान फूंकी. उनका निधन ऐसे समय में हुआ है जब इंडस्ट्री एक और दिग्गज को खोने के गम से उबर ही रही थी.

सतीश शाह किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे. उनके मैनेजर ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. अंतिम संस्कारसतीश शाह का अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है.

हमेशा दिलों में जगह बनाई (satish shah career)

सतीश शाह का जाना, टीवी और बॉलीवुड के एक युग का अंत है, जिसने लाखों दर्शकों को हंसाया और अपनी कॉमिक टाइमिंग के कारण हमेशा दिलों में जगह बनाए रखी. उनका निधन फिल्म और टेलीविजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. अपने करियर की शुरुआत ‘भगवान परशुराम’ से करने वाले सतीश शाह ने 200 से अधिक फिल्मों (जिनमें तीनों खान के साथ काम शामिल है) और ‘ये जो है जिंदगी’ जैसे सिटकॉम में 55 अलग-अलग किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया.

ये भी पढ़ें: ‘चामुंडा’ में होंगी आलिया भट्ट? MHCU लगा रहा हॉरर का तड़का, जानें क्‍या बोले फिल्‍म डायरेक्टर

घर-घर में किए जाते हैं पसंद (actor satish shah sarabhai vs sarabhai)

अपने करियर में ढेरों फिल्मों और टीवी शोज में काम किया. उन्हें घर-घर में फेमस टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु के रोल ने बनाया था. उन्होंने ‘जाने भी दो यारों’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर सतीश शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की है. फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लिखा है कि यह बताते हुए दुख और सदमे का अनुभव हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और महान अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read