Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. वहां 6 नवंबर और 11 नवंबर को, यानी दो चरणों में वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले सियासी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों के वीडियो भी सामने आ रहे हैं.
सूबे के काफी युवाओं में एनडीए के प्रति हमदर्दी दिख रही है. एक वीडियो में युवक कहते सुना गया, “हमें मंगलराज चाहिए, जंगलराज नहीं.” उसने कहा कि अभी बिहार में मंगलराज चल रहा है, कोई जंगलराज थोड़ी ना है. उसका यह बयान एनडीए के ‘मंगलराज’ की अवधारणा को समर्थन देता है.
Bihar: On NDA, a local says, “Mangal raj chal raha hai, koi jungle raj thodi na hai” pic.twitter.com/SvSDVtsiGd
— IANS (@ians_india) October 30, 2025
Social Media पर व्यापक चर्चा
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर व्यापक चर्चा हो रही है. कई यूजर्स ने एनडीए के विकास और सुरक्षा के एजेंडे को समर्थन दिया है, जबकि कुछ ने महागठबंधन के लएि इस्तेमाल किए जा रहे शब्द ‘जंगलराज’ के आरोपों को खारिज किया है. यह वीडियो बिहार के युवाओं की सोच को दर्शाता है, जो स्थिरता और विकास की ओर बढ़ना चाहते हैं. वहीं, एनडीए के नेता अपने समर्थकों के जरिए आमजन में जमकर विपक्षी दलों के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और वे अपने बयानों में बार-बार कहते हैं कि लोग बिहार में कतईं जंगलराज के लिए वोट न दें.
6 और 11 नवंबर को वोट पड़ेंगे
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे. कुल 243 सीटों के लिए 122 उम्मीदवार मैदान में हैं, और चुनाव प्रक्रिया 40 दिनों तक चलेगी.
यह भी पढ़िए: “लालू ने बनाया था अपराध का अड्डा, NDA बना रहा…” अमित शाह का विपक्ष पर हमला
Also Follow Bharat Express on Youtube
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



