रोहित आर्या एनकाउंटर
Mumbai Hostage Case: मायानगरी मुंबई में एक पल में खुशी और आतंक का ऐसा मेल दिखा, जिसने देश को हिलाकर रख दिया. पवई के रा स्टूडियो में ऑडिशन के नाम पर बुलाए गए 4 से 5 साल के 20 मासूम बच्चों सहित 19 लोगों को एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति रोहित आर्या ने एयरगन और केमिकल के साथ बंधक बना लिया था. स्टूडियो की खिड़कियों से झांकते डर से सहमे बच्चे और बाहर खड़े बिलखते माता-पिता का दृश्य किसी की भी आत्मा को झकझोर सकता है. हालांकि, अब इस अपराधी का अंत हो गया है. बताया जा रहा है मुंबई पुलिस के एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.
मामला मुंबई के पवई इलाके में स्थित आरए स्टूडियो का है. यहां गुरुवार को करीब 100 बच्चों को बुलाया गया था. अंदर क्या हुआ अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कुछ देर बाद खबर आ ई की रोहित आआर्या ने बच्चों को बंधक बना लिया है. कुछ देर में सोशल मीडिया पर उसका एक वीडिया भी वायरल हुआ.
जानिए घटनाक्रम की टाइम लाइन (Children Hostage Case Mumbai)
- 1:45 बजे- पुलिस को बच्चों के बंधक होने की सूचना मिली
- 2:00 बजे- पुलिस घटनास्थल पहुंची, किडनैपर से बातचीत की कोशिश की
- 2:30 बजे- बॉम्बस्क्वाड के रास्ते ऑपरेशन रूम में दाखिल हुआ
- 2:35 बजे- आरोपी ने फायर किया, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की
- 2:45 बजे- घायल आरोपी अस्पताल भेजा गया और बच्चों को बचा लिया गया
- 5:30 बजे- आरोपी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई
आरोपी का मकसद क्या था?
आरोपी रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अपने सवालों के जवाब चाहता है. उसने दावा किया था कि वह आतंकी नहीं है और न ही उसकी कोई आर्थिक मांग है. हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि उसे किससे बात करनी है और क्या बात करनी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बच्चों को सुरक्षित बचाया गया
पुलिस ने बाथरूम के रास्ते स्टूडियो में प्रवेश कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनके अभिभावकों को सौंप दिए गए हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से एयर गन और कुछ केमिकल्स बरामद किए हैं. पुलिस जांच (mumbai police operation) में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी होली! PK को मिला सबसे बड़ा दर्द; प्रचार के दौरान जन सुराज नेता को गोली मारकर कार से कुचला
मुंबई के पवई इलाके में रा स्टूडियो (ra studio powai mumbai)के अंदर हुई यह बंधक बनाने की घटना मानसिक अस्थिरता और अव्यवस्था का एक खतरनाक उदाहरण थी. पुलिस की QRT और स्पेशल फोर्स की बहादुरी और 45 मिनट की सटीक कार्रवाई ने बच्चों की जान बचाकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. इसके बाद आरोपी रोहित आर्या का एनकाउंटर भी हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


