Bharat Express DD Free Dish

Aaj Ka Panchang 04 November 2025: वैकुंठ चतुर्दशी आज, शिव-विष्णु पूजन का शुभ दिन, जानिए 04 नवंबर का पूरा पंचांग

आज 04 नवंबर 2025 को वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जा रही है. जानें शिव-विष्णु पूजन का महत्व, आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

Aaj Ka Panchang: आज 04 नवंबर 2025, मंगलवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस खास दिन को वैकुंठ चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है. गंगा स्नान, दीपदान और मंत्रजप करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है.

आज के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनमें पूजा करने से दोगुना फल मिलने की मान्यता है. पंचांग के अनुसार, शुक्ल चतुर्दशी की तिथि रात 10:36 बजे तक रहेगी. योग वज्र दोपहर 3:43 बजे तक रहेगा, जबकि करण गरज दोपहर 12:23 बजे तक और वणिज रात 10:36 बजे तक रहेगा.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय सुबह 6:35 बजे और सूर्यास्त शाम 5:34 बजे होगा. चंद्रोदय शाम 4:30 बजे और चंद्रास्त 5 नवंबर को सुबह 4:57 बजे होगा.

ग्रह स्थिति

आज सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. पक्ष शुक्ल है, जो शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है.

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 तक रहेगा. अमृत काल सुबह 10:25 से 11:51 तक रहेगा, जो पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए उत्तम समय है.

अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 2:49 से शाम 4:11 तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 12:04 से 1:27 तक और यमगण्ड सुबह 9:20 से 10:42 तक रहेगा. इन समयों में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें-Aaj Ka Rashifal 04 November 2025: चंद्रमा और ग्रहों की चाल दे रही है साहस, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का संकेत

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है. अगर आप शिव और विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करते हैं तो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read