Lalan Singh Viral Video Controversy
Lalan Singh Viral Video Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या ने राज्य की राजनीति को बेहद गर्म बना दिया है. मोकामा में हुए इस हत्याकांड से सत्ता पक्ष बैकफुट पर है. इस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह जेल भेजे जा चुके हैं. इसी चुनावी गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक कथित वीडियो को लेकर बड़ा दावा किया है.
राजद ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें राजद ने आरोप लगाया है कि इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह कह रहे हैं कि “गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है”
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव आयोग की छाती पर बुलडोज़र चढ़ाते हुए कह रहे कि गरीबों को वोटिंग के दिन घर से निकलने नहीं देना है! घर में बंद कर देना है, अगर ज्यादा हाथ पैर जोड़ेगा तो अपने साथ ले जा कर वोट गिराने देना है।कहाँ है मरा हुआ आयोग? pic.twitter.com/BQRMQpAW3H
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 4, 2025
इसके साथ ही राजद ने चुनाव आयोग पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि “चुनाव आयोग इस मामले पर क्यों चुप्पी साध रखा है, कहां मर गया है चुनाव आयोग”.
क्या है वीडियो में?
राजद के द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह किसी गांव में एक ऊंचे जगह पर खड़े होकर जनता को संबोधित कर रहे हैं. लोगों को संबोधित करते हुए अपनी भाषा (मगही) में कह रहे हैं कि, चुनाव के दिन किसी को घर से निकलने मत देना. उनको घर में ही पैक कर देना. अगर वो बहुत हाथ-पैर जोड़ें तो कहना कि तुमलोग चलो हमारे साथ अपना वोट दो और आकर घर में सो जाओ. इसलिए आज से सभी लोग कमान संभाल लो. ललन सिंह के कथित इस वीडियो में जनता उनके जयकारे लगाते दिख रही है.
चुनाव आयोग सच में मर गया है। यही ललन सिंह ने कहा था कि हर उम्मीदवार अपराधी अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े। अब यह कह रहे हैं कि जो विपक्ष को वोट करे, उसे निकलने ही मत दो।
यह तो लोकतंत्र की लूट है, सच में चुनाव आयोग मर गया है।@ECISVEEP@SpokespersonECI pic.twitter.com/Ph0TVK30ud
— Kanchana Yadav (@Kanchanyadav000) November 4, 2025
चुनाव आयोग पर सवाल
ललन सिंह के इस कथित वीडियो पर राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचन यादव ने भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं. अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कंचन यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए लिखा “चुनाव आयोग सच में मर गया है. यहीं ललन सिंह ने कहा था कि हर उम्मीदवार अपराधी अनंत सिंह बनकर चुनाव लड़े. अब यह कह रहे हैं कि जो विपक्ष को वोट करे उसे निकलने ही मत दो”
कंचन यादव ने चुनाव आयोग और लोकतंत्र पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की लूट है. चुनाव आयोग मर चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

