Winter weather : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. दिन की तपती धूप अब नरम हो गई है, वहीं रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मोंथा तूफान (Montha Storm) के असर के बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम सुहाना होता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की ठंड और कोहरे के बढ़ने की संभावना जताई है.
सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में गुनगुनी धूप का अहसास
मोंथा तूफान का असर समाप्त होने के बाद राजधानी उत्तर भारत में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है. दिन में गुनगुनी धूप और शाम के समय हल्की ठंड ने लोगों को sweaters और हल्के गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है.(Winter weather)
रविवार की सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जिससे सुबह का नजारा मनमोहक लग रहा था.
मौसम वैज्ञानिकों की राय (Winter weather)
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Regional Meteorological Centre) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern UP) और तराई (Terai) क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा और हल्की धुंध देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों तक रात के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट जारी रहेगी.
रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 0.6 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था.
यूपी की राजधानी लखनऊ की हवा फिर बिगड़ने लगी
मौसम के बदलते तेवरों के बीच राजधानी की हवा की गुणवत्ता फिर से चिंताजनक होती जा रही है। रविवार को लखनऊ का औसत AQI (Air Quality Index) 143 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है. (Winter weather)
वहीं कुछ इलाकों में हवा की स्थिति और भी खराब रही
– गोमती नगर (Gomti Nagar): AQI 241 – ऑरेंज जोन (बेहद खराब)
– लालबाग (Lalbagh): AQI 164 – पीला जोन (खराब)
– तालकटोरा (Talkatora): AQI 133 – पीला जोन (खराब)
– बीबीएयू (BBAU): AQI 124 – पीला जोन (खराब)
– कुकरैल (Kukrail): AQI 107 – पीला जोन (खराब)
– अलीगंज (Aliganj): AQI 87 – हरा जोन (बेहतर)
गोमती नगर की हवा सबसे प्रदूषित दर्ज की गई, जबकि अलीगंज की हवा अब भी अपेक्षाकृत साफ रही.
हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, यूपी में बादल और ठंडी हवाओं का असर
मौसम विभाग ने बताया है कि चार नवंबर (4 November) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.((Winter weather)
इस विक्षोभ का अप्रत्यक्ष असर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तराई और पश्चिमी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। हालांकि बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है.
आने वाले दिनों में क्या रहेगा मौसम का रुख
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिन का तापमान लगभग स्थिर रहेगा, जबकि रातें और अधिक ठंडी होंगी. साथ ही सुबह के समय कोहरा और धुंध (Fog & Mist) बढ़ने के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है.(Winter weather)
लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

