Virat Kohli Birthday: क्रिकेट के रन मशीन विराट कोहली आज 5 नवंबर 2025 को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिल्ली में जन्मे विराट ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है वो हर क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व की बात है. टेस्ट और T 20I से संन्यास लेने के बाद भी विराट वनडे में भारत की रीढ़ बने हुए हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में 74 रनों की पारी खेलकर उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र उनके जुनून के आगे कोई मायने नहीं रखती.
एक प्रेरणादायक करियर
विराट कोहली का करियर आंकड़ों में जितना दमदार है उतना ही प्रेरणादायक भी. उन्होंने भारत के लिए 123 टेस्ट, 305 वनडे और 125 टी20I मैच खेले हैं. टेस्ट में 9,230 रन, वनडे में 14,255 रन और T20I में 4 हजार से ज्यादा रन बनाकर उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है.
उनके 37वें जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं विराट कोहली के 37 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर
- टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी (भारतीय)- 7 बार
- टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी- 7 बार
- भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान- 68 मैचों में 40 जीत
- घरेलू टेस्ट में जीत प्रतिशत- 77.41%
- टेस्ट रिटायरमेंट पर कुल रन- 9,230 रन, औसत 46.85
- इंटरनेशनल रनों में तीसरा स्थान- 27,673 रन
- एक दशक में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन- 20102019 में 20,000+ रन
- वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक- 28
- चेज करते हुए औसत- 65.5
- सबसे तेज 14,000 वनडे रन
- वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन- 765
- T20I में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
- T20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन- 13,543
- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन- 1292
- टी20I में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’- 7 बार
- सभी फॉर्मेट्स में नंबर1 रैंकिंग पाने वाले इकलौते भारतीय
- अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान- 2008
- ICC ट्रॉफी जीत- 5 बार
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे ज्यादा रन- 747
- सबसे तेज वनडे शतक (भारतीय)- 52 गेंदों में
- सबसे ज्यादा वनडे शतक- 51
- इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल शतक- 82
- आईपीएल में सबसे ज्यादा रन- 8,000+
- आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर- 71
- आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके- 771
- आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज- 1,000+
- एक सीजन में सबसे ज्यादा रन- 973
- लगातार तीन सीजन में 600+ रन- 20232025
- जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर- 8 बार
- एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच- 267 (RCB)
- एक टीम के लिए सभी सीजन खेलना- RCB के साथ 18 सीजन
- सभी फॉर्मेट मिलाकर रन- 26,000+
- इंटरनेशनल क्रिकेट में कैच- 300+
- ICC Cricketer of the Year- 2017, 2018, 2023
- ICC Mens Player of the Decade- 20102020
- ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड्स- 69
- सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड्स- 21
ये भी पढ़ें-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम; डिनर पर इनवाइट की गई
विराट कोहली का ये सफर सिर्फ आंकड़ों का नहीं जुनून, मेहनत और समर्पण का भी है. उनके रिकॉर्ड्स आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


