Bharat Express DD Free Dish

न्यूयॉर्क के मेयर बने जोहरान ममदानी, भाषण की शुरुआत नेहरू के कोट से जीता दिल

न्यूयॉर्क के पहले भारतीय-अमेरिकी मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी ने अपने भाषण की शुरुआत पंडित नेहरू के ऐतिहासिक कोट से की. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने न्यूयॉर्क का मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. जीत के बाद जब उन्होंने (Zohran Mamdani) अपना पहला भाषण दिया तो उसकी शुरुआत भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के एक मशहूर कोट से की. ममदानी ने कहा,

“जब मैं आपके सामने खड़ा हूं तो मुझे नेहरू जी के वो शब्द याद आ रहे हैं जो उन्होंने ब्रिटिश राज से आजादी मिलने के बाद कहे थे. इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं.”

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

ममदानी (Zohran Mamdani) ने आगे कहा,

“आज न्यूयॉर्क ने भी कुछ वैसा ही किया है. जनता का यह फैसला एक नए युग, स्पष्टता, साहस और दूरदर्शिता की मांग करता है न कि बहानों की.”

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारत में कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने इसे शेयर किया है.

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेते ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

“नेहरू की बातें सदियों तक लोगों के जेहन में गूंजती रहेंगी, वो भी सात समुंदर पार तक.”

बता दें, ममदानी पहले भी कई बार नेहरू की तारीफ कर चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे नेहरू को भारतीय शैली का एक आइकॉन मानते हैं.

जोहरान ममदानी का भारत से रिश्ता

जोहरान ममदानी का भारत से गहरा रिश्ता है. उनका जन्म युगांडा के कंपाला में हुआ था लेकिन वे भारतीय मूल के हैं. उनकी मां मीरा नायर एक मशहूर फिल्म निर्माता हैं, जिन्होंने ‘मॉनसून वेडिंग’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्में बनाई हैं. उनके पिता महमूद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं.

राजनीति में ममदानी की शुरुआत

राजनीति में ममदानी की शुरुआत कॉलेज के दिनों में हुई थी. उन्होंने ‘स्टूडेंट्स फॉर जस्टिस इन फिलिस्तीन’ नामक संगठन की स्थापना की थी. 2020 में वे न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और क्वींस जिले का प्रतिनिधित्व किया था.

ये भी पढ़ें-कौन हैं न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मुस्लिम मेयर, ट्रंप की धमकी से भी नहीं डरे और जीत दर्ज की?

क्यों खास रहा चुनाव?

इस चुनाव में उन्होंने सिर्फ अपने विरोधियों को नहीं हराया बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूरी कोशिशों को भी नाकाम कर दिया. ट्रंप ने ममदानी को हराने के लिए पूरा जोर लगाया था लेकिन जनता ने ममदानी को चुना और एक नया इतिहास रच दिया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest