Bharat Express DD Free Dish

कभी रन मशीन तो कभी चेज मास्टर…विराट कोहली को जन्मदिन पर फैंस ने किया विश

विराट कोहली जिन्हें क्रिकेट के जगत में कभी रन मशीन तो कभी चेज मास्टर कहा जाता है. आज 5 नवंबर को वो अपना जन्मदिन मना रहे है. इस साल के साथ अब वो 37 वर्ष के हो गए है.

Virat Kohli Birthday: विराट कोहली जिन्हें क्रिकेट के जगत में कभी रन मशीन तो कभी चेज मास्टर कहा जाता है. आज 5 नवंबर को वो अपना जन्मदिन मना रहे है. इस साल के साथ अब वो 37 वर्ष के हो गए है. दिल्ली की गलीयों से निकला एक मामुली लड़का, जिसका नाम आज क्रिकेट की दुनिया सुनहरे अक्षरों में लिखा जाता है. विराट कोहली टेस्ट और T 20I से संन्यास लेने के बाद भी विराट वनडे में भारत की रीढ़ बने हुए हैं. विराट ने भारतीय क्रिकेट को भरोसे की नई परिभाषा दी है. उनके जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जन्मदिन के शुभकामनाओं की मानों लड़ियां लग गई हो. ऐसे में आइए जानते हैं फेंस ने उन्हें किस तरह विश किया.

एक्स पर एक यूजर ने लिखा, किंग ऑफ क्रिकेट विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई.

वहीं एक एक यूजर ने चेज मास्टर विराट कोहली कहते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पोस्ट के अंत में यूजर ने उनहें किंग भी कहा.

एक यूजर ने लिखा, खेल के सभी प्रारूपों में खेलने वाले अब तक के सबसे महान और एकमात्र बल्लेबाज विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

एक यूजर ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो, लीजेंड आपको अनंत सफलता, स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूं. अपने जुनून और महानता से लाखों लोगों को प्रेरित करते रहिए.

एक यूजर ने विराट को निडर बताते हुए लिखा, निडर क्रिकेट के चेहरे विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

वहीं एक दूसरे यूजर ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, जन्मदिन मुबारक हो किंग विराट कोहली. बचपन के मेरे बोरिंग शेड्यूल को रंगीन बनाने के लिए शुक्रिया. एक समय पर आप ही मेरी खुशी का एकमात्र स्रोत थे. आपका जुनून और प्रतिबद्धता, आपका निजी जीवन, ये सब इस पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहे हैं.

ये भी पढें: विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर जानिए उनके 37 धमाकेदार रिकॉर्ड्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read