Bharat Express DD Free Dish

तेज वोटिंग से घबराहट? मतदान के बीच ‘बिजली’ पर बवाल, RJD के दावे पर आयोग का जवाब

Bihar Election 2025: बिहार में मतदान के बीच राहुल गांधी के आरोपों के बाद RJD ने नए आरोप लगाए हैं. पार्टी ने बिजली गुल कर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं. हालांकि, इसे लेकर आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है.

Bihar Election 2025 1st Phase RJD Allegation Power Cuts to Slow Down Voting EC Declared Baseless

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच विपक्षी महागठबंधन ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया है कि पहले चरण की वोटिंग के दौरान, महागठबंधन के मजबूत बूथों पर जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है ताकि मतदान की गति को धीमा किया जा सके. आरजेडी ने इसे ‘धांधली’ और ‘दुर्भावनापूर्ण इरादों’ वाला कार्य बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई की मांग की. हालांकि, इस आरोप पर बिहार चुनाव आयोग की त्वरित प्रतिक्रिया आई है.

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण की वोटिंग के दौरान महागठबंधन ने दावा किया है कि मजबूत बूथों पर जान-बूझकर बिजली काटकर मतदान धीमा किया जा रहा है. इस संबंध में RJD के आदिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है.

‘धीमा मतदान’ कराने की धांधली

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से पोस्ट कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा. इस दावे के साथ, आरजेडी ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि वह ऐसी ‘धांधली’, ‘बुरी नीयत’ और ‘दुर्भावनापूर्ण इरादों’ का अविलंब संज्ञान लें और तुरंत कार्रवाई करें.

प्रथम चरण की वोटिंग के मध्य में महागठबंधन के मजबूत बूथों पर धीमा मतदान करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली काट दी जा रही है. जानबूझ कर स्लो वोटिंग कराई जा रही है. कृपया चुनाव आयोग ऐसी धांधली बुरी नीयत” और”दुर्भावनापूर्ण इरादों” का अविलंब संज्ञान लेकर त्वरित कारवाई करें.

Bihar Election Commission का खंडन

राष्ट्रीय जनता दल के इन आरोपों पर बिहार चुनाव आयोग ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उन्हें खारिज कर दिया. चुनाव आयोग ने RJD के ‘एक्स’ पोस्ट को शेयर करते हुए जवाब दिया. पहले चरण के मतदान के बीच उठे बिजली कटौती और ‘स्लो वोटिंग’ के विवाद पर चुनाव आयोग ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति स्पष्ट की है.

‘यह आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक है. बिहार में सभी मतदान केन्द्रों पर सुचारू रूप से मतदान चल रहा है. भारत निर्वाचन आयोग मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्बाध बनाने के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। ऐसे भ्रामक प्रचार का कोई आधार नहीं है’

ये भी पढ़ें: वोट डाला और गरज पड़े तेजप्रताप! मां की ममता पर दिया जवाब; बोले- लंबी लड़ाई को तैयार

चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगना आम बात है, लेकिन चुनाव आयोग की तत्काल प्रतिक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि मतदान प्रक्रिया पर किसी भी तरह की संदेह की स्थिति न बने. अब जबकि पहले चरण का मतदान जारी है, सभी की निगाहें शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न होने पर टिकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read